उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वांटेड क्रिमिनल को दबोचने गई पुलिस टीम को घर की महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लकड़ी चोरी और लूट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने पहुंची पुलिस और परिवार की महिलाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
यह पूरा वाकया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सल्लहपुर गांव का बताया जा रहा है. भटनी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकड़ी लूट के एक पुराने मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा आरोपी विकास यादव अपने घर पर मौजूद है. इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बीती रात उसके ठिकाने पर दबिश दी. पुलिस का मकसद इनामी बदमाश को दबोचकर थाने लाना था, लेकिन जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, हालात पूरी तरह से बदल गए.
पुलिस के घर पहुंचते ही आरोपी के परिवार की महिलाएं विरोध में सामने आ गईं. देखते ही देखते पुलिसकर्मियों और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही पलों में हाथापाई और धक्का-मुक्की तक जा पहुंची. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और पुलिसकर्मी महिलाओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं.
इस हंगामे और हाई-वोल्टेज ड्रामे का पूरा फायदा उठाकर 15 हजार का इनामी बदमाश विकास यादव पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. स्थानीय थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लकड़ी लूट के केस में वांटेड था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और फरार हुए शातिर इनामी बदमाश को धर दबोचने के लिए पुलिस की दूसरी टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…
Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…
PM Modi Foreign Policy: साल 2026 में भारत ने अमेरिका और रूस दोनों के साथ…
Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…
India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…
Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…