उत्तर प्रदेश

‘होटल नहीं, अब मंदिरों में उमड़ती है भीड़’; डॉ. दिनेश शर्मा बोले- लौट आया है भारत का सांस्कृतिक गौरव

लखनऊ: राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री यूपी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ रहा है. आक्रान्ताओं ने देश को लूटने का काम किया परन्तु वे देश की संस्कृति और संस्कार को लूट नहीं सके.
सांसद ने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कार को समाज के उस वर्ग ने सुरक्षित किया जो धर्म स्थानों के रक्षण के भाव के साथ ही वेदों का वाचन करता था. मुगलों और अंग्रेजों ने भारत के समाज को जातियों में बांटा जिससे कि सनातन के अनुयायी एकजुट नहीं हो सके.

समाज की एकता को तोड़ने के लिए शास्त्रों का पाठ करने वाले शिखा और जनेऊधारियों को सबसे पहले प्रताड़ित किया गया. समाज के इस वर्ग को जिसे ब्राह्मण कहा गया उसने समाज को हर मौके पर जोडने का काम किया. विवाह का उदाहरण देते हुए कहा कि इस मौके पर भी हर वर्ग के लिए अलग अलग जिम्मेदारी दी गई और समाज को एकजुट किया.

महाकुंभ, माघ मेला और त्योहारों ने समाज को जोड़ा

डॉ. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण का कार्य परम्पराओं को सहेजना , सनातन व समाज को जोडना ,देवी देवताओं के सम्मान की रक्षा करना है. आज के समय में जाति नहीं बल्कि सनातन और समाज की एकता की जरूरत है. आज बडे समय के बाद समाज एकजुट हुआ है. महाकुंभ , माघ मेला , त्योहार ने समाज को एकजुट किया है. अब इसे बिखरने नहीं देना है. पिछले कुछ वर्ष में देश में बडा बदलाव देखने को मिला है. पहले नए वर्ष पर होटलों में होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भीड लगी रहती थी पर अब नए वर्ष पर मंदिरों के बाहर लम्बी लम्बी लाइन में लगकर लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं.

धार्मिक स्थलों का हुआ विकास

देश का सांस्कृतिक गौरव वापस आया है. ये सनातन के जागरण का समय है. महाकुंभ में इसकी झलक दुनिया ने देखी थी. श्री राम जन्मभूमि मंदिर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर महाकाल लोक विंध्यवासिनी माता मंदिर क्षेत्र का पुनर्निर्माण नैमिषारण्य से लेकर मथुरा और चित्रकूट धाम तक किए गए विकास ने एक नई सनातन संस्कृति के प्रज्वलन का इतिहास रचा है.

उन्होंने कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं का सभी जातियों के लोगों के सम्मान के आयोजन के विचार की प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें: नमाज को निकले थे…रास्ते में मिली मौत! क्या 10 लाख की रंगदारी ने ली महिला जज के पिता की जान?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago