उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर वोटिंग के दौरान सपा सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- कई बूथों पर मिली हैं शिकायतें

By-Election in Milkipur: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटर्स अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं. हालांकि, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर उन्हें शिकायतें मिली हैं.

सपा सांसद ने कहा, “दो दर्जन से ज्यादा बूथों पर एजेंटों को भगाए जाने, फर्जी वोटिंग और मशीनें बंद किए जाने की शिकायतें मिली हैं. मैंने स्थानीय पर्यवेक्षकों और अपने नेताओं को इन मुद्दों की जानकारी दी है. ये घटनाएं अभी भी जारी हैं और कई शिकायतें मिल रही हैं. जैसे-जैसे शिकायतें मिलेंगी, पर्यवेक्षकों को जानकारी दी जाएगी.”

उन्होंने कहा, “मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोट डाला जा रहा है. भाजपा ऐसी स्थिति में है कि वह अपने प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बचा पाएगी. इसी डर और असुरक्षा के कारण उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 9 से 10 बार दौरा कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है. पिछले तीन महीने से 16 मंत्री और 46 विधायक होने के बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा है. मिल्कीपुर का चुनाव यहां की जनता लड़ रही है.”

बता दें कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है. ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए.”

दूसरी तरफ, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वोट करने की अपील की. केशव प्रसाद मौर्य ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपील करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि पहले मतदान, फिर जलपान. आज, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान हो रहे हैं. मैं मिल्कीपुर के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने क्षेत्र में सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प को और सुदृढ़ बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लिखा कि मतदान आपका अधिकार ही नहीं, अपितु कर्तव्य भी है. उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव-2025 को लेकर आज हो रहे मतदान में सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से आग्रह करता हूं कि अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास, बेहतर सुशासन एवं समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.


इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: कैसा रहा था पिछला चुनाव… इस चुनाव में कौन-कौन सी हैं हॉट सीटें


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

9 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

13 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

27 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

29 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

58 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

1 hour ago