Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान बुधवार (5 फरवरी) की सुबह 7:00 बजे से जारी है. राजधानी के मतदाताओं में अपनी नई सरकार चुनने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं. ऐसे में वोट डालने के लिए प्रियंका गांधी भी पहुंची हैं.
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मतदान के लिए अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा के साथ लोदी एस्टेट में बने पोलिंग बूथ पर पहुंची. यहां मतदान के बाद रॉबर्ड वाड्रा यह कहते हुए दिखाई दिए कि उन्हें हरी-भरी दिल्ली चाहिए.
इसके अलावा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मतदान के लिए निर्मल भवन पहुंची. मतदान के बाद उन्हें एक पौधा भी गिफ्ट के तौर पर मिला. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी और नई दिल्ली विधानसभा सीट के उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी मौजूद रहे.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…