खेल

विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर कोच महावीर सिंह फोगाट ने जताई नाराजगी, कहा – पहले ओलंपिक खेलना चाहिए था

कुश्ती में अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया, जो हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उनका एक महत्वपूर्ण कदम था. हालांकि, उनके कोच महावीर सिंह फोगाट उनके इस फैसले से सहमत नहीं हैं. महावीर फोगाट का मानना है कि विनेश को राजनीति में कदम रखने से पहले एक और ओलंपिक खेलना चाहिए था. उन्होंने कहा, “विनेश की जिद गोल्ड मेडल जीतने की थी, और उसे 2028 के ओलंपिक के लिए तैयारी करनी चाहिए थी.”

महावीर फोगाट ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को तब राजनीति में आना चाहिए जब उनके खेल में आगे बढ़ने की उम्मीद समाप्त हो जाए. उन्होंने कहा, “विनेश अभी एक और ओलंपिक खेल सकती थी, उसे पहले अपने खेल करियर को पूरा करना चाहिए था और फिर राजनीति में कदम रखना चाहिए था.”

कांग्रेस में शामिल हुए विनेश और बजरंग

गौरतलब है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया पिछले हफ्ते कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. बाद में, एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में वे आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हुएं. विनेश फोगाट अब हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने अपने पति के पैतृक गांव बक्ता खेड़ा से प्रचार अभियान शुरू किया और रोड शो भी किया.

विनेश ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने पहलवानों का साथ दिया.

विनेश ने कहा, “कठिन समय में यह पता चलता है कि कौन आपके साथ खड़ा है. जब हमें सड़कों पर घसीटा गया, तब भाजपा को छोड़कर सभी दल हमारे साथ थे. मैं नई पारी शुरू कर रही हूं और चाहती हूं कि भविष्य के खिलाड़ियों को उन कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, जो हमने झेली हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago