fatehpur case
Fatehpur wife kills husband case: देश के अलग-अलग हिस्सों में सामने आ रहे घरेलू हिंसा के मामले अब केवल महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि पुरुषों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के भी मामले खूब सुनने में आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी एक पत्नी ने कथित तौर पर प्रताड़ना से तंग आकर अपने शराबी पति की हत्या कर दी. यह घटना समाज में बढ़ते घरेलू तनाव और हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है.
मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में 26 जून, 2026 को दोपहर के समय यह घटना हुई. पुलिस के अनुसार, प्रीति उर्फ विनीता नाम की महिला ने अपने पति अवधेश उर्फ पवन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब वह सो रहा था. गंभीर रूप से झुलसे पति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद महिला ने शुरुआत में पड़ोसियों को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि आग बीड़ी से लगी है. हालांकि, ग्रामीणों को उसके बयानों पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस जांच में महिला बार-बार बयान बदलती रही, जिससे शक और गहरा गया. बाद में पूछताछ में उसने कथित रूप से अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी पति ने पैसे मांगे थे. पैसे को लेकर विवाद बढ़ा और बाद में वह शराब पीकर सो गया. इसी दौरान महिला ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी को 16 साल हो चुके थे और उनके कोई संतान नहीं थी. पति मजदूरी करता था और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी. लेकिन शराब की लत और घरेलू झगड़ों ने रिश्ते को लगातार कमजोर कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘छूना मत वरना कर दूंगी मर्डर…’ सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, दूल्हे ने आशिक को बुलाकर सौंप दी बीवी
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि घरेलू हिंसा, शराब की लत और मानसिक तनाव के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करता है. हाल के दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या घरेलू रिश्तों में तनाव अब खतरनाक मोड़ ले रहा है.
भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…