Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh news In hindi

Fatehpur wife kills husband case: फतेहपुर के मलवां क्षेत्र में पत्नी ने कथित प्रताड़ना से तंग आकर सोते हुए पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस जांच में महिला ने जुर्म कबूल किया, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के दूसरे वर्ष के अवसर पर आयोजित 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वीकेंड के चलते देश-विदेश से लाखों भक्त अयोध्या पहुंचे। राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर श्रद्धालु सामूहिक रील बनाते और उस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करते नजर आए। भक्त राम नाम का जाप करते हुए नृत्य और भजन में लीन दिखे। जन्मभूमि परिसर में विधिवत अनुष्ठान जारी है। रामलला के दर्शन कर श्रद्धालु उत्साहित और ऊर्जावान दिखाई दिए।

उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। सीबीआई ने अदालत में दलील दी कि यह नाबालिग से बलात्कार का गंभीर मामला है, जिसमें उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। साथ ही सेंगर पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में भी दोषी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

वाराणसी स्थित सेंट मैरी चर्च में तीन दिवसीय क्रिसमस महोत्सव का शुभारंभ आज रात्रि प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के साथ होगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए तैयारियां बीते चार सप्ताह से की जा रही हैं। आज रात प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही आधिकारिक रूप से जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो 27 दिसंबर तक चलेगा।

वाराणसी में विकास की एक और नई गाथा जल्द लिखी जाने वाली है। इंग्लिशिया लाइन से भेलूपुर चेतमड़ी तक सड़क चौड़ीकरण की बड़ी योजना पर काम शुरू होने जा रहा है। लगभग 26 मीटर चौड़ी इस सड़क परियोजना की लागत करीब 660 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल यह मार्ग 12 से 15 मीटर चौड़ा है, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने से सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, कमच्छा समेत कई इलाकों में यातायात सुगम होगा।

उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलना तय हो गया है। शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंकज चौधरी के नामांकन के अलावा कोई अन्य पर्चा दाखिल नहीं हुआ। इसके बाद यह लगभग साफ हो गया है कि पंकज चौधरी ही यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। इस फैसले को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारत एक्सप्रेस से बातचीत में यूपी सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह ने पंकज चौधरी को अनुभवी और संगठन को मजबूती देने वाला नेता बताया। अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक बीजेपी कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए यह एकमात्र नामांकन रहा, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना मजबूत हो गई है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा रविवार को की जाएगी। भारत एक्सप्रेस के संवाददाता रवि कुमार ने मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर माहौल और प्रतिक्रियाएं जानी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी इकाई संगठन और चुनावी तैयारियों पर जोर दे रही है। 2026 के पंचायत चुनाव को मजबूत आधार बनाने के लिए कांग्रेस अकेले लड़ेगी और इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव में उसी आधार पर उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया अलायंस में चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की निर्णायक भूमिका गठबंधन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में अहम साबित होगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी, जबकि 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश के करीब 400 प्रांतीय परिषद सदस्य मतदान करेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ऐसा चेहरा चुन सकती है, जो संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर सके।

देशभर में चल रहे SIR अभियान के बीच लखनऊ पुलिस ने संभावित घुसपैठियों की तलाश को तेज कर दिया है। शहर के कई इलाकों, खासकर सुनसान और बाहरी बस्तियों में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के पहचान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। लखनऊ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।