उत्तर प्रदेश

गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे 19 वर्षीय B. Tech स्टूडेंट अनूप मिश्रा के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए गौतम अडानी ने दी आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राम स्वरूप कॉलेज से बीटेक साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई कर रहे 19 साल होनहार छात्र अनूप मिश्रा आखिरी फेज की क्रोनिक किडनी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका इलाज एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा है जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है.

किडनी ट्रांसप्लांट में काफी बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है, जिसे लेकर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन से मदद अपील की थी.

किडनी की बीमारी से पीड़ित एक होनहार छात्र की यह परेशानी और दर्द भरी कहानी मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी से देखी नहीं गई और उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट और बेहतर इलाज में हर संभव मदद के लिए अदाणी फाउंडेशन को निर्देश दिया.

गौतम अदाणी इससे पहले जरुरतमंदों की मदद करते रहें है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक मासूम बच्ची लवली का ऑपरेशन भी उनके निर्देश पर हुआ था जिसके हाथ-पैर बचपन से ही टेढ़े थे. एक 4 साल की मासूम बेटी मनुश्री का इलाज भी पीजीआई में हुआ था जिसके दिल में छेद था.

बिजनेस में बुलंदियों के हासिल करने वाला अदाणी समूह मानवीय संवेदनाओं को बहुत बेहतर तरीके से समझता है और समूह के प्रमुख गौतम अदाणी की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण उनके बहुमुखी व्यक्तित्व को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

38 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

45 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago