उत्तर प्रदेश

Ghazipur Literature Festival 2025: आज़ादी, संस्कृति और आधुनिक जीवन मूल्यों पर गूंजा संवाद, CMD उपेंद्र राय बोले- असली आज़ादी वही जो आत्मा को फूल की तरह खिला दे

Ghazipur Literature Festival 2025 का आज समापन हुआ. इसकी शुरुआत वाराणसी के होटल द क्लार्क्स में शुक्रवार को गरिमामय माहौल में हुई थी. वहीं शनिवार को गाजीपुर की ऐतिहासिक धरती साहित्य, संस्कृति और संवाद के रंगों से सराबोर हो गई. यह आयोजन सिर्फ साहित्य का उत्सव नहीं था बल्कि भारतीय चेतना और आजादी के मूल्यों पर गहन चर्चा का मंच भी बना.

CMD उपेंद्र राय का गर्व और गाजीपुर की पहचान

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि लोग अक्सर गाजीपुर में पैदा होने वालों को बनारस से जोड़ देते हैं लेकिन उन्होंने गर्व से कहा कि उन्होंने हमेशा गाजीपुर और शेरपुर को ही अपनी पहचान बताया. CMD ने स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताजा करते हुए बताया कि उनके गांव में करीब 200 लोगों को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में पेंशन दी गई थी और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनके परिवार के कई लोग शामिल थे.

स्वतंत्रता संग्राम और गांधी का योगदान

सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का योगदान सबसे बड़ा था. भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत भी गांधी जी ने ही की थी. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, तब गांधी जी दिल्ली की हरिजन बस्ती में झाड़ू लगा रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला ने भी गांधी से प्रेरणा लेकर 27 साल जेल में बिताए और अपने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया.

भारतीय चेतना और आधुनिक जीवन मूल्य

इसी कड़ी में CMD उपेंद्र राय ने कहा कि भारत ने साढ़े तीन हजार सालों तक आक्रमण झेला और इसी दौरान कई बदलाव देखे. महावीर और बुद्ध जैसे महापुरुषों ने न सिर्फ भौतिक बल्कि आत्मिक आजादी का मार्ग दिखाया. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दुनिया के सारे पूंजीपतियों का धन एक तरफ रखा जाए और दूसरी तरफ बुद्ध और महावीर हों तो कौन धन को चुनना चाहेगा? CMD ने कहा कि असली आजादी वही है जो आत्मा को कली से फूल की तरह खिला दे.

अमेरिका और भारत की तुलना

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है और पूंजीवाद में जगतगुरु बन गया है. लेकिन अध्यात्म के क्षेत्र में जगतगुरु बनने का दावा भारत के पास था और आज भी है. भारत की ताकत उसकी आध्यात्मिक चेतना है, जो आधुनिक जीवन मूल्यों में स्वतंत्रता को सबसे बड़ा मूल्य मानती है.

आजादी के बाद की आजादी

सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ ने कहा कि आजादी सिर्फ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने तक सीमित नहीं है. असली आजादी यह है कि हम अपने चुनाव से शादी कर सकें, पढ़ाई कर सकें, यात्रा कर सकें और अपनी राय खुलकर रख सकें. उन्होंने अपनी शादी का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके माता-पिता शादी में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्होंने वैश्य परिवार की लड़की से विवाह किया था.

ग्लोबल विलेज में भारत की भूमिका

उन्होंने कहा कि आज हम ग्लोबल विलेज में रहते हैं. हमारी चुनौतियां अलग हैं और संघर्ष भी मूलभूत हैं लेकिन यह तथ्य कि हम बैठकर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर पा रहे हैं, इस बात का संकेत है कि भारत ने आजादी के बाद की आजादी की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं.

ये भी पढ़ें-‘गाजीपुर पर मुझे गर्व है…’, गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल के ‘जड़ों की ओर’ सत्र में बोले भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 ने यह साबित किया कि साहित्य सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि यह समाज, संस्कृति और आजादी के मूल्यों पर गहन संवाद का माध्यम है. सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के विचारों ने यह स्पष्ट किया कि आजादी का असली अर्थ आत्मिक और सामाजिक स्वतंत्रता है. महावीर और बुद्ध की शिक्षाओं से लेकर गांधी और मंडेला के संघर्ष तक, यह फेस्टिवल भारतीय चेतना की गहराई और आधुनिक जीवन मूल्यों की सार्थकता को उजागर करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

4 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

17 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

43 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

50 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

60 minutes ago