Hardoi Honor Killing
Hardoi Honor Killing: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है. जहां छोटी सी बात पर गुस्साएं पिता ने पुत्र के साथ मिलकर अपनी ही सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. मर्डर को छिपाने के लिए पूरे मामले को आत्महत्या करार दिया. आरोपियों ने पहले मृतका के शरीर पर सांप के काटने के निशान ( सूई से बनाए) बनाए. फिर शव को फंदे पर लटकाकर हर किसी को हत्या का केस बताया और आनन- फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस राज से पर्दा तब उठा, जब मृतका की मां ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई. आपको विस्तार से बताते है पूरा मामला.
पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट
दरअसल मामला हरदोई जिले के समदखेड़ा का है. जहां रामदयाल की 19 वर्षीय बेटी ( शुभी) 3जून की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गई और सुबह 4 वापस खुद घर लौट आई. बिना बताए घर से चले जाने पर नाराज पिता और भाई युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी. पिता और भाई शुभी को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौत से घबराकर पिता ने शव की हत्या को पूरी तरह से आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. इस वारदात में युवती के पिता, भाई और भाभी भी शामिल थीं. जल्दबाजी में शुभी के परिजनों ने शुभी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. लेकिन जब इस मामले शुभी की मां का बयान सामने आया तो हडकंप मच गया.
यह भी पढें: NTA ने एग्जाम सेंटर्स पर लगाया लॉकडाउन! NEET-UG री-एग्जाम के लिए किए कड़े सुरक्षा इंतजाम
मृतका की मां ने खोला राज
मृतका की मां मिथलेश ने पुलिस को बताया कि शुभी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसके पिता और भाई ने उसकी हत्या की है. मृतका की मां के बयान पर जब पुलिस ने मृतका के पिता और भाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मर्डर को आत्महत्या बनाने के लिए उन्होंने कपड़े सिलने वाली सुई से मृतका के शरीर पर सांप के काटने जैसे निशान बनाए. इसके बाद मृतका के गले पर फंदे के भी निशान बनाए. पुलिस को इस बात की जानकारी ना हो इसलिए आरोपियों ने जल्द ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
