योगी आदित्यनाथ.
Hathras Satsang Stampede: हाथरस सत्संग के दौरान हुए हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य सरकार घटना की जांच करा रही है. हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश.
अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए सीएम योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाय राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी. यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है. सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और ह्रदयविदारक है.
बता दें कि कल यानी 2 जुलाई को जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रवचनकर्ता जब मंच से उतर रहे थे, तब उनकी तरफ भक्तों की भीड़ जा रही थी. इसी दौरान लोग भोले बाबा को छूने के लिए उतावले हो गए और फिर सेवादारों के रोकने पर वहां भगदड़ मच गई.
सीएम योगी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एडिशनल डीजी आगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त अलीगढ़ को शामिल करते हुए एक टीम बनाकर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. घटना को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी वहीं पर कैंप कर रहे हैं और प्रदेश सरकार के तीन मंत्री, चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह एवं असीम अरुण घटनास्थल पर कैंप कर घायलों को उपचार आदि की व्यवस्था में लगे हुए हैं.
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. इसी के साथ ही सीएम ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को दो-दो लाख व घायलों के परिवार की सहायता के लिए 50-50 हजार देने की घोषणा की है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…