उत्तर प्रदेश

‘‘अगर काशी से परीक्षा में पास हो गए तो फिर दुनिया में विजेता हो गए’’, कॉनक्लेव में बोले ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय

Kashi Ka Kayakalp Mega Conclave: महादेव की नगरी काशी में आज भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित किया गया. इसमें भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय के साथ भारत एक्‍सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय उपस्थि‍त रहे.

कार्यक्रम के आखिर में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय ने कहा, “भारत एक्सप्रेस की ओर से आयोजित किए जा रहे कॉनक्लेव की श्रृंखला में बनारस कॉनक्लेव इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसकी तैयारी काफी लंबे समय से हो रही थी. बनारस हम लोगों का गृह मंडल है. बनारस मंडल के अंदर ही गाजीपुर जनपद है, जहां से हमारे एमडी एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय बिलॉन्ग करते हैं. तो यह अपने घर में कार्यक्रम करने जैसा है. काशी में कॉनक्लेव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि तमाम लोग, तमाम बुद्धिजीवी, साहित्यकार, दार्शनिक, संत और विचारक जब तक काशी ने उनको पास नहीं किया परीक्षा में, तब तक ना तो कोई कायदे का संत बन प्रतिस्थापित हो पाया, ना कोई साहित्यकार, ना कोई बुद्धिजीवी.”

उन्होंने कहा, “इतिहास में अगर पीछे जाते हैं, तो आदि शंकराचार्य का नाम भी आता है. उनका जन्‍म दक्षिण भारत में हुआ, लेकिन उनको ख्याति बनारस में हुए शास्त्रार्थों की श्रृंखला में विजय होने के बाद ही प्राप्त हुई. विशिष्टाद्वैत के जन्मदाता रामानुजाचार्य, श्री पेरंबदूर तमिलनाडु के एक छोटे से शहर में जन्म लेने वाले थे. जहां से भक्ति मार्ग निकलता है, शंकराचार्य ने तो कहा कि ब्रह्म सत्यम जगत मिथ्या. जगत जो है वह माया है, ब्रह्म ही सत्य है. रामानुजाचार्य ने कहा कि आपने स्थापना दी कि ब्रह्म के साथ-साथ जो पूज्य है और पूजनीय है. उसमें दोनों का ही अस्तित्व है और उनका यह सिद्धांत प्रतिपादित हुआ इसी बनारस में.”

भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय

ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय ने आगे कहा, “रामानंद भी काशी में ही प्रवास करते थे. तमाम बड़े संत इतिहास में जो भी हुए हैं काशी की महत्ता इसी संदर्भों में है. काशी परीक्षा लेती रही है और जो परीक्षा में पास हुआ. उसी को काशी ने आगे बढ़ाया, अपनाया. इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी ने अगर काशी को अपना निर्वाचन क्षेत्र बनाया तो इसके पीछे काफी विचार-विमर्श था. एक बड़ा दर्शन था कि अगर यहां से परीक्षा में पास हो गए तो फिर दुनिया में विजेता हो गए.”

उन्होंने कहा, “आज हम सबका यह सौभाग्य है कि बहुत ही सफलतापूर्वक हम लोगों ने काशी में यह कॉनक्लेव आयोजित किया. मैं भारत एक्सप्रेस मैनेजमेंट की ओर से अपने टेक्निशियन, कैमरामैन, पीसीआर, ग्राफिक्स में काम करने वाले साथी, आउटपुट असाइनमेंट पर काम करने वाले साथी, मैं उन सबका धन्यवाद देता हूं. खास तौर से मैं धन्यवाद देता हूं हमारे उन स्पॉनसर्स का जिनके सहयोग से यह कॉनक्लेव सफल हो पाया है. मैं धन्यवाद देना चाहूंगा Aspect ग्रुप का. मैं धन्यवाद देना चाहूंगा शुभम गोल्डी मसाले को, माइक्रोटेक कॉलेज को, Sunbeam Group को, गुरु कृपा ग्रुप को. हम सब उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना जनसंपर्क विभाग के भी आभारी हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बड़ा सहयोग किया. फिर एक बार, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद.”

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव में CMD उपेन्‍द्र राय, ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्‍याम राय और यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉनक्लेव का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह बनारस के कैंट स्थित होटल रमाडा में भारत एक्‍सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ दीप प्रज्वलित करके किया. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इसमें बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हुए. विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, महामंडलेश्वर सतुआबाबा आश्रम के महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा एवं एडीजी (वाराणसी जोन) पीयूष मोर्डिया और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर (CP) मोहित अग्रवाल ने भी इसमें शिरकत की.

‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉनक्लेव का पूरा वीडियो यहां पर देखिए-

ये भी पढ़िए: VIDEO: Bharat Express के CMD Upendra Rai ने मेगा कॉन्क्लेव के उद्घाटन में सुनाया बनारस का ऐतिहासिक प्रसंग

ये भी पढ़िए:  वाराणसी में Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार के कार्यकाल में सजी-संवरी काशी

यह भी पढिए: ‘संसार में काशी ही ऐसी जगह, जहां कोई पराया नहीं है’, Kashi Ka Kayakalp कॉन्‍क्‍लेव में बोले सतुआ बाबा

यह भी पढिए: ‘मुस्लिमों को Pakistan मिल गया, सनातनियों को उनका भारतवर्ष नहीं मिला’, Bharat Express के कान्‍क्‍लेव में बोले संतोष सिंह- वक्फ बोर्ड खत्‍म किया जाए

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

न्यूयॉर्क में लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय मूल की सरिता कोमातिरेड्डी, न्यूयॉर्क पोस्ट ने किया समर्थन

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…

8 minutes ago

ईरान पर फिर बरसेंगे ट्रंप के बम! तेहरान का पलटवार- समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल

US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…

29 minutes ago

पीएम मोदी ने आईटीबीपी के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को दी बधाई

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

47 minutes ago

रैपिडो की आड़ में जिहाद: मुंबई से जैश का संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, कारनामा सुन कांप जाएंगी रूह

Maharashtra News: मुंबई के माहिम इलाके से महाराष्ट्र एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद हसन…

58 minutes ago