उत्तर प्रदेश

Kashi Ka Kayakalp: वाराणसी में Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में UP डिप्‍टी CM मुख्‍य अतिथि, बोले- मोदी सरकार में सजी-संवरी काशी

भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल की ओर से शुक्रवार को वाराणसी में ‘काशी का कायाकल्‍प’ कॉन्‍क्‍लेव आयोजित हुआ. इसमें विभिन्‍न हस्तियों के माध्‍यम से बढ़ते-बदलते बनारस की तस्वीर को प्रदर्शित करने की कोशिश की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कॉन्‍क्‍लेव के मुख्य अतिथि हैं. कॉन्‍क्‍लेव शुरू होने से पहले उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत एक्सप्रेस परिवार को धन्‍यवाद देते हुए कहा, “भारत एक्सप्रेस द्वारा आयोजित किया जा रहा ‘काशी का कायाकल्प’ कॉन्‍क्‍लेव एक शानदार समारोह है. मैं इसके लिए भारत एक्सप्रेस का हृदय से आभार प्रकट करता हूं.”

बीते 10 वर्षों में वाराणसी में हुए बदलावों के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा, “2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, डेवलपमेंट के क्षेत्र में या हम कह सकते हैं कि बाबा विश्वनाथ के कॉरिडोर के निर्माण होने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति हुई है.”

उन्‍होंने कहा, “अब काशी में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, जो बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. भोलेनाथ की यह नगरी अब निरंतर प्रगति कर रही है. यह प्रतिदिन नए विकास के आयाम रच रही है.”

पीएम मोदी ने बदली काशी की तस्‍वीर

उप-मुख्यमंत्री बोले, “काशी में अब चाहे चौड़ी-चौड़ी सड़कें हों, या हवाई अड्डे तक पहुंचाने वाला एक्सप्रेसवे हो… चारों तरफ हमारी पेरिफेरल रोड्स हो या इंटरनल रोड्स. बिजली के तारों का जो जाल था, उसको ग्राउंड के अंदर किया जाना हो या अन्य डेवलपमेंट के कार्य… इन सब चीजों में काशी ने अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है.”

इन बदलावों का श्रेय उन्‍होंने वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लाखों-करोड़ की परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं, बहुत-सी परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago