उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद को बताया ‘मोहरा’, डिप्टी सीएम ने ऐसे दिया जवाब

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ‘मोहरा’ बताया है. उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के वाई-फाई के पासवर्ड हैं. अखिलेश के इस तंज पर डिप्टी सीएम मौर्य ने पलटवार किया है.

केशव प्रसाद की अखिलेश को नसीहत

उन्होंने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि आप खुद कांग्रेस का मोहरा बन चुके हैं और भाजपा को लेकर किसी भी तरह की गलतफहमी न पालें. उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों को निशाना बनाने, अपमान करने की जगह आप समाजवादी पार्टी को समाप्त होने से बचाने के लिए काम करें, उस पर ज्यादा ध्यान दें.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2027 में 2017 दोहाराएगी. कमल खिला है, खिलेगा और खिलता ही रहेगा.

अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इन्होंने हर व्यवस्था हर विभाग को खराब करने का काम किया है. यह दावा करते थे कि मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं बना पाए. 13 मेडिकल कॉलेज को मान्यता नहीं मिली.


ये भी पढ़ें: बलिया में अवैध वसूली में थानाध्यक्ष सहित 18 पुलिसकर्मी निलंबित, आवास भी सील; एसपी-एएसपी ट्रांसफर


अस्पतालों की स्थिति खराब

अखिलेश यादव ने कहा कि जो मेडिकल कॉलेज हैं, उनकी स्थिति क्या है? गरीब को कहीं भी इलाज नहीं मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में एक जिला अस्पताल नहीं बनाया गया. जहां पर दवाई, इलाज और इंतजाम मिल जाए गरीबों को.

उन्होंने आगे कहा, यह तो अस्पताल की व्यवस्था है. साथ ही साथ कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा, अब धीरे-धीरे इसकी पोल खुलने लगी है. यहां की सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया है. जिस गांव में जितना काम करके हमने छोड़ दिया, उसके आगे काम हुआ ही नहीं.

बजट में यूपी को क्या मिला

अखिलेश यादव ने कहा, अभी लोकसभा में बजट पेश किया गया. हमसे सबने पूछा कि यूपी को बजट में क्या मिला. बिहार को बजट में जो मिला है, क्या बिहार में इससे बाढ़ रुक जाएगी. अगर यूपी की बाढ़ नहीं रुकेगी तो बिहार की बाढ़ कैसे रुकेगी.

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X से पोस्ट करते हुए लिखा कि 26 जुलाई को सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में एक सादगीपूर्ण समारोह में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना की जाएगी, जिसमें भारत के संविधान की एक प्रति की स्थापना होगी, जिससे ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में ‘भारत का संविधान’ हमारे सामाजिक न्याय का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

48 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago