उत्तर प्रदेश

Lucknow: सीबीआई दफ्तर में दारोगा पर धनुष-बाण से हमला, हमले में घायल ASI को अस्पताल में कराया गया भर्ती, CCTV वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित सीबीआई दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने धनुष और लोहे की तीर से एएसआई पर हमला बोल दिया. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एएसआई वीरेंद्र पर व्यक्ति तीर से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.

CBI दफ्तर में ASI पर धनुष-बाण से हमला

शुक्रवार (23 मई) को एक शख्स अचानक CBI दफ्तर के गेट पर पहुंचा, जिसके हाथ में धनुष और लोहे से बना तीर था. जैसे ही गेट पर खड़े ASI वीरेंद्र सिंह पर व्यक्ति की नजर पड़ी, उसने बिना कुछ कहे सीधे तीर चला दी, जिससे तीर जाकर ASI वीरेंद्र के सीने में लगी. ASI बुरी तरह घायल हो गए और अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाई और हमलावर को पकड़ लिया. आनन-फानन में घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं हमलावर की पहचान दिनेश मुर्मू के रूप में की गई, जो बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल धनुष और तीर बरामद कर लिया गया.

बिहार के मुंगेर का रहने वाला है आरोपी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिनेश मानसिक रूप से परेशान था. वो पहले भी दो बार जेल जा चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी पुराने केस को लेकर तनाव में था, और उसी के चलते उसने एएसआई वीरेंद्र पर हमला बोल दिया. इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि दिनेश मुर्मू गेट से लेकर केबिन तक तीर-बाण लिए दौड़ रहा है. फिलहाल ASI वीरेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

एएसआई पर हमला करने वाला आरोपी दिनेश मूर्मू

सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा पर उठे सवाल

एएसआई वीरेंद्र पर हुए इस हमले के बाद सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि जब सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के दफ्तर की सुरक्षा-व्यवस्था इतनी लचर है, जहां पर सीबीआई के अफसर पर जानलेवा हमला हो जाता है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी?

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

7 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

9 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

9 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

9 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

10 hours ago