सीबीआई दफ्तर में ASI पर धनुष-बाण से हमला.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित सीबीआई दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने धनुष और लोहे की तीर से एएसआई पर हमला बोल दिया. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एएसआई वीरेंद्र पर व्यक्ति तीर से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है.
CBI दफ्तर में ASI पर धनुष-बाण से हमला
शुक्रवार (23 मई) को एक शख्स अचानक CBI दफ्तर के गेट पर पहुंचा, जिसके हाथ में धनुष और लोहे से बना तीर था. जैसे ही गेट पर खड़े ASI वीरेंद्र सिंह पर व्यक्ति की नजर पड़ी, उसने बिना कुछ कहे सीधे तीर चला दी, जिससे तीर जाकर ASI वीरेंद्र के सीने में लगी. ASI बुरी तरह घायल हो गए और अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाई और हमलावर को पकड़ लिया. आनन-फानन में घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं हमलावर की पहचान दिनेश मुर्मू के रूप में की गई, जो बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल धनुष और तीर बरामद कर लिया गया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित सीबीआई दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति धनुष और लोहे की तीर से एएसआई पर हमला बोल दिया. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एएसआई वीरेंद्र पर व्यक्ति तीर से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. @lkopolice pic.twitter.com/lzkdZxIIjb
— Bharat Express (@BhaaratExpress) May 25, 2025
बिहार के मुंगेर का रहने वाला है आरोपी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिनेश मानसिक रूप से परेशान था. वो पहले भी दो बार जेल जा चुका है. मिली जानकारी के मुताबिक किसी पुराने केस को लेकर तनाव में था, और उसी के चलते उसने एएसआई वीरेंद्र पर हमला बोल दिया. इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि दिनेश मुर्मू गेट से लेकर केबिन तक तीर-बाण लिए दौड़ रहा है. फिलहाल ASI वीरेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा पर उठे सवाल
एएसआई वीरेंद्र पर हुए इस हमले के बाद सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि जब सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों के दफ्तर की सुरक्षा-व्यवस्था इतनी लचर है, जहां पर सीबीआई के अफसर पर जानलेवा हमला हो जाता है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




