उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हड़कंप मच गया. शहर के एक मैरिज हॉल में अचानक तेंदुआ घुस आया. शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं. आलम ये हो गया कि दूल्हा जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया, जबकि दुल्हन भारी भरकम लहंगे में सहेलियों के साथ भाग गई. अफरा-तफरी में कई मेहमानों को चोटें भी आईं.
यह घटना पारा थाना क्षेत्र के एमएम मैरिज लॉन में हुई. बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक मेहमान ने दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा. डर के मारे वह ऊंचाई से कूद गया और घायल हो गया. इसके बाद शादी में अफरातफरी मच गई. मेहमान इधर-उधर भागने लगे, कोई टेबल के नीचे छिप गया तो कोई दरवाजे की तरफ दौड़ा.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सीतांशु पांडे और रेंज ऑफिसर मुकद्दर अली के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू की. इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और मुकद्दर अली घायल हो गए. रातभर चले ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया. घायल अधिकारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. इससे पहले भी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में बाघ देखे जाने की खबरें आई थीं. वन विभाग उस बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक वह नहीं मिला है. तेंदुए के शादी में घुसने की इस घटना के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है. स्थानीय लोग वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…