Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लखनऊ: शादी के मंडप में घुसा तेंदुआ, खिड़की से कूदकर दूल्हे ने बचाई जान, जानें दुल्हन के साथ क्या हुआ

लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान तेंदुआ घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई मेहमानों को चोटें आईं. वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया.

Leopard in Lucknow

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हड़कंप मच गया. शहर के एक मैरिज हॉल में अचानक तेंदुआ घुस आया. शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार में बदल गईं. आलम ये हो गया कि दूल्हा जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया, जबकि दुल्हन भारी भरकम लहंगे में सहेलियों के साथ भाग गई. अफरा-तफरी में कई मेहमानों को चोटें भी आईं.

कैसे घुसा तेंदुआ?

यह घटना पारा थाना क्षेत्र के एमएम मैरिज लॉन में हुई. बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक मेहमान ने दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा. डर के मारे वह ऊंचाई से कूद गया और घायल हो गया. इसके बाद शादी में अफरातफरी मच गई. मेहमान इधर-उधर भागने लगे, कोई टेबल के नीचे छिप गया तो कोई दरवाजे की तरफ दौड़ा.

वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सीतांशु पांडे और रेंज ऑफिसर मुकद्दर अली के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश शुरू की. इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और मुकद्दर अली घायल हो गए. रातभर चले ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया. घायल अधिकारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इलाके में बढ़ी दहशत

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. इससे पहले भी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में बाघ देखे जाने की खबरें आई थीं. वन विभाग उस बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक वह नहीं मिला है. तेंदुए के शादी में घुसने की इस घटना के बाद लोगों में डर और बढ़ गया है. स्थानीय लोग वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-39 पुलिस और वाहन चोर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जबावी फायरिंग में एक बदमाश घायल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital