उत्तर प्रदेश

14 साल बाद हुआ इंसाफ, मथुरा हत्याकांड में 8 आरोपियों को उम्रकैद

रिपोर्ट- राकेश पचौरी


Life imprisonment case in UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा में अपर सत्र न्यायाधीश (Additional Sessions Judge) ईसी एक्ट के तहत डॉक्टर पल्लवी अग्रवाल ने हत्या के मामले में 8 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. जिनमें दो हत्यारोपी गोपाल और रमाकांत को 75-75 हजार रुपये जुर्माना, जबकि अन्य को 70-70 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है.

जानिए पूरा मामला

मथुरा की सत्र न्यायालय (Session Court) द्वारा आदेश में 8 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. सत्र न्यायाधीश डॉक्टर पल्लवी अग्रवाल ने 14 साल पहले हुई हत्या के आरोपियों को सजा सुनाई है. यह मामला 14 जनवरी 2011 को हुई महेंद्र की हत्या और गोपाल के घायल होने से जुड़ा है.

इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा. लेकिन अब 14 साल बाद इन 11 हत्यारोपियों में से 8 को सजा सुनाई गई है, जबकि 3 आरोपियों की मृत्यु सुनवाई के दौरान हो गई.

कैसे हुई महेंद्र की मौत

घटना 14 जनवरी 2011 को मकर संक्रांति के दिन हुई थी. छाता थाना क्षेत्र के खायरा गांव में दो पक्षों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. इस दौरान महेंद्र ने शांति स्थापित करने के लिए बीच-बचाव किया. मुकदमे के अनुसार, मुख्य अभियुक्त गोपाल ने झगड़े को उकसाया, जिसके बाद रमाकांत ने बंदूक से महेंद्र के सीने में गोली मार दी. महेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह मामला थाना छाता में धारा 147, 148, 149, 302, 307, 34 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था.


ये भी पढ़ें: हमीरपुर की दर्दनाक कहानी, जाम में फंसी एंबुलेंस, समय पर इलाज न मिलने से गर्भ में ही शिशु की मौत


इन आरोपियों को मिली सजा

अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर सभी आठ आरोपियों को दोषी माना. सजा पाए आरोपियों में गोपाल, रमाकांत, श्रीकांत, नंदन, रामकिशन, हरदयाल, नटवर और हेतराम शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago