उत्तर प्रदेश

पहली बार हेलिकॉप्टर लूट की वारदात: हवाईपट्‌टी पर खड़े चॉपर के पुर्जे-पुर्जे खोल ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

UP News: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहली बार हेलिकॉप्टर लूट का मामला सामने आया है. यहां थाना परतापुर हवाई पट्टी इलाके में पुलिस को शिकायत मिली कि 10 मई को कुछ बदमाशों ने हेलिकॉप्टर को लूटा था. बदमाशों ने पायलट और स्थानीय कर्मचारियों को पीटा था और हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर ट्रक में लाद ले गए.

यह मामला सामने आने पर एसएसपी विपिन ताडा ने संज्ञान लिया और उन्‍होंने जांच का जिम्‍मा ब्रह्मपुरी के पुलिस इंस्‍पेक्‍टर को सौंपा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलिकॉप्‍टर के कैप्टन रविंदर ने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी के मेरठ एयरस्ट्रिप पर हेलीकॉप्टर- tvBB को मेंटिनेश के लिए भेजा गया था. यह बात, 10 मई 2024 की है, तब वहां के मैकेनिक ने फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने पायलट और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की है और उसके पार्ट्स खोलकर ले गए हैं.

शिकायत में कहा गया कि 10 मई 2024 को मेरठ के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर 10-15 लोगों ने जबरदस्‍ती की थी. जब पायलट और स्थानीय कर्मचारियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने उन्हें पीटा.

बहरहाल, सवाल ये भी उठ रहा है कि यदि हेलिकॉप्टर लूट की वारदात हुई थी, तो उस मामले की शिकायत 3 महीने बाद क्‍यों की गई, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

3 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

32 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago