उत्तर प्रदेश

मेरठ के मकान में बनाया जा रहा था हथियार, पुलिस की छापेमारी में 6 आरोपी अरेस्ट

Meerut Illegal Arms Factory: मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने क्षेत्र में मदीना मस्जिद वाली गली में एक मकान में रेड मारकर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध तमंचे, पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और एक कार बरामद हुई है.

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ये सफलता मिली. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद उर्फ नीलू, रिजवान, राशिद, साजिद, कोमल कुमार और सजाउद्दीन के रूप में हुई है. इनमें से एक आरोपी रिजवान के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

3 पिस्टल सहित कई हथियार उपकरण बरामद

आरोपियों के कब्जे से 21 प्लास्टिक के डिब्बों में सील बंद बड़ी संख्या में अवैध हथियार और उनके पार्ट्स बरामद हुए हैं. इनमें 3 निर्मित पिस्टल, 11 अधबनी पिस्टल, 20 स्प्रिंग, 9 बिट, बैरल, ट्रिगर, ब्लेड, ड्रिल मशीन, रेगमार, ग्राइंडर मशीन, हथियार बनाने के अन्य उपकरण और एक कार भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल इस काम में किया जा रहा था.

हथियारों की करते थे सप्लाई

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि आरोपी अवैध रूप से हथियार बनाकर उनकी सप्लाई करते थे. बरामद सामान और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ये हथियार किन-किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

ये भी पढ़ें- ‘कम पढ़ा-लिखा हूं पर…’ PK के फैन हुए खेसारी लाल यादव; बिहार सरकार पर बोला हमला

मेरठ पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago