राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश को आत्मनिर्भर मजबूत राष्ट्र बनाने का अभियान आरंभ होने जा रहा है. 31 अक्टूबर से लेकर 6 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले अभियान में प्रदेश जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रम के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता के जरिए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लिया है.
विकसित भारत के लिए स्वदेशी के मंत्र को आत्मसात करना होगा. सरदार पटेल को देश का आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने 552 रियासतों का भारत में विलय कराया था. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पटेल के सपनों के भारत बन रहा है. ये ऐसा भारत है जो किसी के दबाव में आने वाला नहीं है. ये अभियान देश में जातियों के बंधन को तोडकर एकता की डोर को और मजबूती प्रदान करेगा.
जिला पंचायत कार्यालय, बाराबंकी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत “एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को देश भर में विशेष पदयात्रा निकाली जाएंगी.
इसके अलावा जिलास्तर पर भी 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर के मध्य पदयात्रा निकाली जाएंगी. इस कड़ी में 26 नवंबर से 6 दिसम्बर के मध्य में सरदार पटेल की कर्मस्थली से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया गुजरात तक एक राष्ट्रीय स्तर की पदयात्रा निकाली जाएगी. इस 152 किमी की पदयात्रा में 150 पडाव होंगे.
यात्रा में देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी. कार्यक्रम को दो चरण में आयोजित किया जाएगा जिसके तहत पहले चरण के कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर तथा दूसरे चरण के कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर युवा खेल मंत्रालय एवं माई भारत द्वारा आयोजित होंगे.
सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है और उसके संदर्भ में विकसित भारत यात्रा भी आयोजित होगी. पीएम ने विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के जरिए पूरा करने की रूपरेखा रखी है.
डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि पदयात्रा के साथ ही स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताए , नुक्कड नाटक संगोष्ठी , सरदार पटेल गाथा भी आयोजित की जाएंगी. युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक बनाने के लिए भी कार्यक्रम होगा. स्वदेशी मेले के आयोजन के साथ ही गर्व से कहो हम स्वदेशी है तथा आत्मनिर्भरता का संकल्पल भी मेलों में दिलाया जाएगा. जनता के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे. पदयात्रा के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे.
पदयात्राओं में माई भारत और एनसीसी के अधिकारी भी शामिल होगे. जिला स्तर की यात्राओं के समापन पर हर जिले से 2 युवा एवं 3 खिलाड़ी अथवा रंगकर्मियों को राष्ट्रीय यात्रा में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा. पदयात्राओं का आयोजन डिग्री कालेजों आदि में भी होगा तथा विद्यार्थियों को अधिकतम 2 किमी की यात्रा कराई जाएगी. यात्रा का रूट भाजपा के जनप्रतिनिधियों के समन्वय से तय होगा. यात्राओं का जगह जगह पर स्वागत भी किया जाएगा.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की उपेक्षा की थी तथा उन्हे प्रधानमंत्री तक नहीं बनने दिया था. भारत का विराट स्वरूप सरदार पटेल की ही देन है. अगर उन्हें देश की बागडोर दी गई होती तो अखंड भारत का सपना आज हकीकत होता.
बिहार चुनाव से जुडे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार का कायाकल्प हुआ है. बिहार में जंगलराज लाने वाले इसे नहीं समझ सकते हैं. बिहार का विकास उन्हे हजम नहीं हो रहा है. प्रशांत किशोर को कांग्रेस की बी टीम बताते हुए कहा कि वे राजद और ममता के लिए पहले काम कर चुके हैं. इस चुनाव में तो उनका खाता भी नहीं खुलेगा. ये वोट काटने से अधिक कुछ नहीं हासिल करेंगे. तेजस्वी के रोजगार के वायदे को हवा हवाई बताते हुए कहा कि असल में जिनके पास रोजगार है राजद उसे भी छीन लेगी. राजद ऐसी पार्टी है जो अपराध को संरक्षण देने के लिए जानी जाती है. महागठबंधन को बेमेल गठबंधन बताते हुए कहा कि उनके नेता सत्ता पाने का दिन में सपना देख रहे हैं तथा ये सपना पूरा नहीं होगा.
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, मा. सदस्य विधान परिषद व जिला प्रभारी इं.अवनीश सिंह पटेल, मा. सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, मा. विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, रामप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. राम कुमारी मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई आदि उपस्थित रहें.
ये भी पढ़ें: YEIDA : यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनेगा ‘न्यू हाथरस सिटी’: यूपी में विकसित होगा नया स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…