लीगल

DeepFake और AI के दुरुपयोग पर लगाम लगाने की तैयारी में मोदी सरकार, IT नियमों में करेगी बड़ा बदलाव

 IT Rules Amendment: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के हो रहे दुरुपयोग, खासकर डीपफेक सामग्री (DeepFake Content) के बढ़ते चलन ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने AI-जनरेटेड सामग्री से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियमों में बड़े बदलाव करने का मन बनाया है. प्रस्तावित बदलावों का सीधा असर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब सहित AI कंटेंट बनाने वाले सभी सोशल मीडिया यूजर्स और प्लेटफार्मों पर पड़ेगा.

वायरल भ्रामक सामग्री से भारी नुकसान

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डीपफेक ऑडियो-वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक सामग्री से भारी नुकसान हो सकता है. इससे न केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को गंभीर हानि पहुँच सकती है, बल्कि चुनावों को प्रभावित किया जा सकता है और वित्तीय धोखाधड़ी भी हो सकती है. सरकार ने मसौदा विनियमों पर संबंधित पक्षों से 6 नवंबर तक अपनी राय और सुझाव मांगे हैं.

विशेषज्ञों ने सराहा, कड़े कानून की मांग

साइबर लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए अभी तक कोई कानून नहीं है, और यह लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर सकता है, इसलिए कानून लाना जरूरी है. उन्होंने सरकार द्वारा सर्विस प्रोवाइडर पर जिम्मेदारी डालने का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इस कदम का विस्तार करना होगा और AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए भारत सरकार को विशेष कानून लाना चाहिए. उन्होंने लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सर्विस प्रोवाइडर पर सख्त पहरा लगाने की आवश्यकता पर बल दिया.

सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रमोद चौधरी ने कहा कि सरकार जो कानून ला रही है, वह काफी नहीं है और AI के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कड़ा कानून नहीं लाएगी, तब तक AI के दुरुपयोग पर लगाम लगाना मुश्किल होगा.

नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. की चेतावनी

हाल ही में वर्ष 2025 के नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार विजेता कनाडाई प्रोफेसर पीटर हॉविट ने भी चेतावनी दी है कि अगर AI पर समय रहते नियंत्रण नहीं लगाया गया तो इसका असर समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. चीन सहित कई देश पहले ही ऐसे कानून ला चुके हैं.

यह भी पढ़िए: Chennai University में स्‍टूडेंट ने लोकपाल को की शिकायत— कक्षा में लड़के-लड़कियों को साथ नहीं बैठने देते कुलपति, ये भेदभाव बंद हो

Also Follow Bharat Express on Youtube

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

14 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago