दुनिया

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी से मुलाकात के अपने अनुभव को किया याद, भारतीय नेतृत्व की जमकर की सराहना

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ के अपने यादगार पलों और अनुभव के बारे में आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की.

पीएम मोदी के साथ अपने सबसे यादगार पलों को लेकर सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा, “मेरे पास उनकी कुछ तस्वीरें हैं. प्रधानमंत्री मोदी का मैं बहुत सम्मान करती हूं. मेरे लिए सबसे यादगार पल वो है, जब 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में पीएम मोदी अमेरिका आए थे. पीएम मोदी के सामने गाना गाने से पहले मुझे अमेरिका के न्यूयॉर्क में योग दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया गया था. मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही थी. पीएम मोदी को आरामदायक स्थिति में देखने का ये मेरा पहला अवसर था. पीएम मोदी बहुत दयालु हैं, उन्होंने वहां सभी युवाओं से बात की. यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई.”

पीएम मोदी का योगाभ्यास देखकर उत्साहित हो गई

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने अनुभव को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को योगाभ्यास करते देखकर मैं बहुत उत्साहित हो गई. पीएम मोदी बहुत फिट हैं. यह बहुत ही यादगार दिन था. उस दिन योगा कार्यक्रम में वह शामिल हुए और नौजवानों से बातचीत की. उनकी इंसानियत और दयालुता को करीब से देखने का मौका मिला.

अपनी सफलता पर सिंगर मैरी मिलबेन ने भावुक होकर कहा कि मुझे लगता है कि मैं अभी भी सीख रही हूं. बहुत कुछ सीखने को बचा है. अभी अनुभव करने के लिए बहुत कुछ बाकी है. मैं बस सीखते रहना चाहती हूं. मैं छात्र बने रहना चाहती हूं. हो सकता है कि जब मैं 95 साल की हो जाऊं तब शायद मेरे पास इसका जवाब होगा.

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित करने को लेकर मैरी ने कहा, “बैलेंस करना बहुत जरूरी है. खासतौर से जो युवा हैं, उनसे कहना चाहती हूं कि बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही परिवार का ख्याल रखना काफी जरूरी है. इसके अलावा आपको अपने हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए. मैं आध्यात्मिक तौर से जुड़ी हुई हूं. मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताती हूं. दोनों चीजों को बैलेंस करना चाहिए.”

भारत दौरे और प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि मैं भारत आऊं और यहां पर परफॉर्म करूं. भारत सरकार और हमारी टीम के बीच लगातार बातचीत हो रही है, यह मेरी गलती है. यहां बीते दो सालों से चुनाव को लेकर हलचल थी और मैं राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में व्यस्त थी. इसलिए इतना वक्त लगा, मैं वहां आकर किसानों और बिजनेसवुमन से मिलना चाहूंगी. यह अगले साल के लिए मेरी यही प्राथमिकता है. धार्मिक आजादी को लेकर भी मैं बातचीत करना चाहूंगी.


ये भी पढ़ें: परवेज मुशर्रफ थे ‘बिके हुए’ तानाशाह! CIA के पूर्व अधिकारी का दावा- पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर था अमेरिका का नियंत्रण


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago