नोएडा में बीती देर रात एक भीषण हादसा हुआ जिसमें एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में आग (Noida Banquet Hall Fire) लग गई. आग इतनी ज्यादा तेजी से फैली कि उसने पूरे बैंक्विट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया. फायर विभाग को इस आग लगने की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर विभाग की 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फिलहाल काबू पा लिया है. इस दौरान जब रेस्क्यू किया गया तो एक टेक्नीशियन इस हादसे में आग से झुलस गया था, जिसकी मौत हो गई है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 30 अक्टूबर को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल (Lotus Grandeur Banquet Hall Fire Incident) में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया है. बैंक्वेट हॉल बड़ा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. मौके पर डीसीपी नोएडा, सीएफओ गौतमबुद्धनगर व अन्य अधिकारी मौजूद है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
डीसीपी नोएडा (DCP Noida) रामबदन सिंह ने बताया है कि बीती रात तकरीबन 3:30 बजे बैंक्विट हॉल में आग लगने की सूचना मिली थी. तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया. इसके साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया. आग को फिलहाल काबू कर लिया गया है लेकिन बैंक्वेट हॉल बड़ा होने की वजह से कई जगहों पर आग बार-बार लग रही है. उस पर पूरी तरह काबू किया जा रहा है और अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…