Sawan shivratri 2025: यूपी के नोएडा में 23 जुलाई 2025 को महाशिवरात्रि (Sawan shivratri 2025) और कांवड़ यात्रा (Kawar Yatra) के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद (Noida School-Office Closed) रहेंगे. इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए बुधवार को जिलेभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. यह फैसला शिवभक्तों की भारी संख्या में आवाजाही और जलाभिषेक के दौरान लगने वाली भीड़ व ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
हर साल सावन माह में महाशिवरात्रि (Sawan shivratri) के अवसर पर लाखों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटते हैं और जिले के प्रमुख मार्गों से होकर शिवालयों की ओर बढ़ते हैं. इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज और अन्य मार्गों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है. स्कूली बच्चों की सुरक्षा और आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने 23 जुलाई को स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.
हालांकि स्कूलों में उस दिन फिजिकल क्लासेस नहीं होंगी, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों और कॉलेजों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है. अगले दिन यानी 24 जुलाई से शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से खुल जाएंगे.
उत्तर प्रदेश सरकार अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गई है. नोएडा के सभी सरकारी स्कूलों में अब सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा. इस अभियान में प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालय शामिल होंगे. सरकार का उद्देश्य है कि अगर कोई आपदा, जैसे भूकंप, आग लगने की घटना या भीड़भाड़ की स्थिति पैदा हो, तो स्कूलों में मौजूद छात्र पूरी तरह सुरक्षित रहें. इस सुरक्षा ऑडिट की निगरानी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) द्वारा की जाएगी. जिन स्कूलों की इमारतें कमजोर पाई जाएंगी, उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाएगी.
ऑडिट के दौरान स्कूल की बिल्डिंग का पूरा निरीक्षण किया जाएगा. इसमें दीवारों, छतों, बीम, कॉलम आदि की मजबूती देखी जाएगी. साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि अग्निशमन यंत्र काम कर रहे हैं या नहीं, बिजली के उपकरण सुरक्षित हैं या नहीं, और आपात स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता सुगम है या नहीं. इसके अलावा, भवन की नींव और उसकी भूकंप-रोधी क्षमता का भी परीक्षण होगा. स्कूल के फर्नीचर, खिड़कियों और दरवाजों की मजबूती भी जांच के दायरे में होगी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिन स्कूलों की हालत कमजोर पाई जाएगी, उन्हें प्राथमिकता देकर जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा, ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए.
ये भी पढ़ें: Mahoba News: यूपी में ARTO का अजब-गजब कारनामा, एक व्यक्ति कैसे बना 25 से ज्यादा वाहनों का मालिक?
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…
तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…