नोएडा स्पोर्ट्स सिटी स्कैम -प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा के चर्चित बिल्डर और Sunworld ग्रुप के एमडी CA YK गुप्ता पर एक बड़े घोटाले का आरोप लगा है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने करीब 1050 कंपनियों के नेटवर्क के जरिए स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट में भारी गड़बड़ी की है.
इस घोटाले में पूर्व नोएडा अथॉरिटी सीईओ मोहिंदर सिंह और पीसी गुप्ता के निवेश का भी जिक्र है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर एक Fact Finder India नाम की आईडी से दी गई है.
नॉएडा के पावरफुल बिल्डर माननीय CA YK Gupta MD Sunworld Builder के काले कारनामे जिसने 1050 कंपनियों के नेटवर्क से स्पोर्टस सिटी घोटाला किया और पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंग और पीसी गुप्ता का पैसा लगाया,लेकिन सीबीआई,ED, NOIDA इसके आगे फेल है,
इसकी डायरी में सब लिखा है जो सार्वजनिक की… pic.twitter.com/yD2G337mWo— Fact Finder India (@FactsDetailsIND) July 1, 2025
इस पोस्ट में @CBIHeadquarters @PMOIndia @dir_ed @noida_authority @CeoNoida @Yamunaresidents @YamunaAuthority @narpat_rat18280 @ombirlakota @IncomeTaxIndia को टैग किया गया है.
घरेलू कर्मचारी तक कंपनियों में डायरेक्टर
आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में गुप्ता परिवार के सदस्य भी शामिल है. गुप्ता की पत्नी मीरा गुप्ता, बेटी, बेटा, दामाद और यहां तक कि उनके घरेलू कर्मचारी तक को कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया है.
एक ही ईमेल पर सैकड़ों कंपनियां रजिस्टर्ड
बताया जा रहा है कि एक ही ईमेल और पते पर सैकड़ों कंपनियां रजिस्टर्ड हैं, जिनके नाम पर करोड़ों के शेयर हैं. मीरा गुप्ता खुद कई कंपनियों की डायरेक्टर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


