उत्तर प्रदेश

अब अयोध्या में रोज होगा रामलला का सूर्य तिलक, जानिए किस तकनीक से रामनवमी पर गर्भगृह तक पहुंचेगा सूर्य का प्रकाश

अयोध्या के राम मंदिर में अब हर दिन रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. इसकी शुरुआत रामनवमी (6 अप्रैल) से होगी. यह निर्णय मंदिर निर्माण समिति द्वारा लिया गया है.

समिति के अध्यक्ष और पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अगले 20 वर्षों तक हर दिन सूर्य तिलक की योजना बनाई गई है. पिछले वर्ष 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के दिन पहली बार सूर्य की किरणों से रामलला का तिलक किया गया था.

राम मंदिर का शिखर लगभग तैयार हो चुका है और 15 मई तक पहली मंजिल पर राम दरबार की स्थापना पूरी हो जाएगी. हर दिन लगभग 800 श्रद्धालु मंदिर के दर्शन कर सकेंगे.

कैसे होगा सूर्य तिलक?

IIT रुड़की का विशेष ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम

सूर्य तिलक के लिए IIT रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक विशेष ऑप्टो-मैकेनिकल प्रणाली विकसित की है.

मंदिर के तीसरे तल पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी और 90 डिग्री पर परावर्तित होकर पीतल के पाइप में जाएंगी.

पाइप के अंत में लगे दूसरे दर्पण से ये किरणें दोबारा 90 डिग्री पर मुड़ेंगी और तीन लेंसों से गुजरकर उनकी तीव्रता बढ़ेगी.

अंततः किरणें लंबवत पाइप के माध्यम से नीचे आएंगी और अंतिम दर्पण से टकराकर सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी.

दोपहर 12 बजे होगा सूर्य तिलक

यह सूर्य तिलक 75 मिमी के गोल आकार में होगा और दोपहर 12 बजे रामलला के मस्तक को रोशन करेगा. सूर्य की किरणें लगभग 4 मिनट तक उनके मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी.

राम मंदिर का विशेष डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है कि हर दिन सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक तक पहुंचे. यह अनूठी तकनीक अयोध्या के मंदिर को एक अलग आध्यात्मिक पहचान देने का कार्य करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago