उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, कुंभ, मथुरा और उपचुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर महाकुंभ को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कल तक कुंभ की निंदा करने वाले आज खुद कुंभ जा रहे हैं.” इससे यह स्पष्ट हो गया कि राजभर ने अखिलेश के कुंभ पर उनके बदलते रुख पर सवाल उठाया है.

मथुरा को लेकर तंज

मथुरा को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “उनकी सरकार में मथुरा के लिए क्या किया गया, यह सबको मालूम है. मथुरा में तांडव हुआ, वह खुद समझदार हैं और उन्हें सबकुछ समझ में आता है.”

इसके बाद उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव विरोध का चश्मा पहने हुए हैं, यदि वह अपने चश्मे का नंबर बदल लें तो सरकार की उपलब्धियां उन्हें दिखाई दे सकती हैं.”

सीसामऊ और करहल उपचुनाव पर ओपी राजभर का पलटवार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आरोपों के जवाब में ओपी राजभर ने कहा, “क्या अखिलेश यादव सीसामऊ और करहल का उपचुनाव पुलिस के बल पर जीत गए थे?”

उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्षी दल पाकिस्तान जाकर पानी पी चुके हैं और अब पाकिस्तान के पानी में ही विरोध करना है.”

गणतंत्र दिवस पर गाजीपुर में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड की सलामी ली. मंत्री ओपी राजभर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया. साथ ही, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.


इसे भी पढ़ें-Akhilesh Yadav ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- BJP इसे वाटर स्पोर्ट्स न बनाएं


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

3 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

21 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

33 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

47 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

57 minutes ago