विधायक राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक उजागर हो रहे अवैध धर्मांतरण मॉड्यूल और लव जिहाद के मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार से केंद्रीय धर्मांतरण विरोधी अधिनियम लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह अब सिर्फ धार्मिक स्वतंत्रता का नहीं, भारत की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता का प्रश्न है.
राजेश्वर सिंह ने हाल ही में आगरा में आईएसआईएस लिंक्ड कन्वर्ज़न मॉड्यूल और छांगुर बाबा धर्मांतरण गिरोह का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि अवैध धर्मांतरण अब एक सुनियोजित राष्ट्रविरोधी नेटवर्क बन चुका है, जो विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथी संगठनों के सहयोग से संचालित हो रहा है.
उन्होंने केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर एक कठोर और व्यापक केंद्रीय धर्मांतरण विरोधी अधिनियम बनाने की मांग की, जिसमें जबरन, धोखाधड़ी और विवाह के माध्यम से धर्मांतरण को गंभीर अपराध माना जाए. उन्होंने कहा कि यह महज धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि संस्कृति, चेतना और पारिवारिक संरचना पर सीधा हमला है. ‘लव जिहाद’ और झूठी पहचान से युवतियों को फंसाकर आतंकवाद की ओर धकेला जा रहा है और विदेशी फंडिंग प्राप्त एनजीओ धर्मांतरण को संस्थागत स्वरूप दे रहे हैं.
राजेश्वर सिंह ने तीखे सवाल करते हुए कहा कि जब बेटियां बेची जाती हैं और धर्मांतरण के नाम पर आतंक की खेती होती है, तब तथाकथित सेक्युलर दल आखिर चुप क्यों रहते हैं? क्या यह राष्ट्रहित है या वोटबैंक की राजनीति? उन्होंने दो टूक कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, राष्ट्रनीति का है.
ये भी पढ़े: संवेदना का प्रतीक बनी ‘तारा शक्ति निशुल्क रसोई’, 2 साल पूरे होने पर राजेश्वर सिंह ने जताया आभार
भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…