लखनऊ में निःशुल्क रसोई की शुरुआत
Lucknow News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ (Tara Shakti Nishulk Rasoi) ने शुक्रवार को अपनी सेवा यात्रा के सफल दो वर्ष पूर्ण कर लिए. इस अवसर पर डॉ. सिंह ने एक भावनात्मक संदेश जारी कर सभी सहयोगियों और सरोजनीनगर परिवार का आभार व्यक्त किया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि 18 जुलाई 2023 को, अपनी पूज्य माता स्व. तारा सिंह जी की पुण्य स्मृति में इस रसोई की शुरुआत की गई थी. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के करकमलों से प्रारंभ हुई यह रसोई आज केवल भोजन का माध्यम नहीं, बल्कि आशा, आत्मसम्मान और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है.
डॉ. राजेश्वर सिंह (Sarojininagar MLA Rajeshwar Singh) ने बताया कि मेरी मां की यह इच्छा थी कि कोई गरीब या असहाय व्यक्ति भूखे पेट न सोए. उनकी इसी प्रेरणा से यह सेवा आरंभ हुई और आज यह संकल्प, सरोजनीनगर की सामूहिक चेतना की शक्ति बन चुकी है. हम इस काम को आगे भी जारी रखेंगे. जिससे सरोजनीनगर में किसी जरूरतमंद को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े.

सरोजनीनगर में 730 दिनों से चल रही है सेवा
विधायक ने बताया गत भोजन वितरण के लिए लोकबंधु अस्पताल, पराग चौराहा जैसे स्थान चुने गए हैं, जहां मरीज, उनके परिजन, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, दुकानदार व राहगीर रोज़ाना आते हैं और भोजन प्राप्त करते हैं. रसोई की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सर्दी, गर्मी या बारिश, किसी भी मौसम में यह सेवा बिना रुके जारी रहती है, और इसका संचालन पूर्णतः निःशुल्क तथा समर्पण आधारित है.
- 730 से अधिक दिनों से प्रतिदिन बिना रुके चल रही है सेवा
- 4,000 से अधिक लोगों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है
ये भी पढ़ें: दहशत में पाकिस्तान: अमेरिका के डंडे से लश्कर की भागम-भाग, क्या है पाक आर्मी का फ्लॉप ‘प्लान B’
साथ देने वालों का आभार
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह इस काम के लिए ने विशेष रूप से प्रगति प्रयास फाउंडेशन, समर्पित वालंटियर्स, सेवा में लगे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पूरे सरोजनीनगर परिवार का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है इस पुण्य पहल की लौ हमेश जलती रही. सरोजनीनगर में किसी जरूरतमंद को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े, किसी गरीब को भूखे पेट न सोना पड़े. राजेश्वर सिंह के इस सेवा कार्य और उनके समर्पण के लिए लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



