उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट वीजा पर आए रशियन कपल ने खड़ी कर दी 7 मंजिला इमारत, अब कुर्क करने जा रहा प्रशासन, धार्मिक ट्रस्ट बनाकर की अवैध कमाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक रशियन कपल का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस कपल ने पहले एक ट्रस्ट बनाया, इसके बाद अवैध तरीके से पैसों का लेनदेन करके 7 मंजिला ऊंची बिल्डिंग का निर्माण कराया. बिल्डिंग के कमरों को किराए पर देने के साथ ही बिक्री भी की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की, तो तत्काल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी.

डीएम ने दिया कुर्क का आदेश

मामले की जांच-पड़ताल के बाद डीएम ने 2023 में इमारत को कुर्क करने का आदेश जारी किया था. डीएम के आदेश के बाद रशियन दंपति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब इस मामले में कोर्ट ने डीएम के आदेश को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है.

टूरिस्ट वीजा पर आए थे भारत

मिली जानकारी के अनुसार, रमनरेती इलाके में स्थित इस बिल्डिंग का निर्माण नतालिया क्रिवोनोसोवा और उसके पति यारोस्लाव रोमानोव ने कराया था. ये दोनों रूसी नागरिक हैं. सरकारी वकील ने मामले को लेकर बताया कि यह दंपति टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था. उसके बाद इन दोनों ने वृंदावन में आकर एक धार्मिक ट्रस्ट बनाया. जब मामले की जांच डीएम की ओर से कराई गई तो पता चला कि ये लोग अवैध तरीके से रियल एस्टेट का बिजनेस कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- मोहन भागवत के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बच्चों को लेकर बड़ा बयान, कहा- संख्या नहीं, संस्कार और विचारधारा महत्वपूर्ण

वकील ने आगे बताया कि रशियन कपल धार्मिक ट्रस्ट की आड़ में बिल्डिंग के फ्लैट को किराए पर दे रहे थे. इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी थी. जब मामले की जांच हुई तो धोखाधड़ी का मामला सामने आया. पुलिस जांच में ये भी पता चला कि दंपति ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है. 30 जून 2023 को तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपियों के रिप्रजेंटेशन को खारिज करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत बिल्डिंग को कुर्क करने का आदेश जारी किया था.

29 करोड़ रुपये है इमारत की कीमत

बाद में, रशियन दंपति ने डीएम के आदेश को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई करते हुए जज ने डीएम के आदेश को बरकरार रखते हुए इमारत को कुर्क करने का आदेश दिया. बिल्डिंग की कीमत करीब 29 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

45 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago