Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘वोट के लिए राम का नाम लेने वालों की बिगुल में छेद’, गोंडा में सतुआ बाबा ने उठाया कृष्ण मंदिर का मुद्दा

गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा ने कृष्ण मंदिर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट के लिए राम का नाम लेने वालों की बिगुल में छेद है.

Satua Baba Raises Krishna Temple Issue In Gonda Says Bugle Of Those Taking Ram Name For Votes Has A Hole

उत्तर प्रदेश के गोंडा में जारी श्रीराम कथा के बीच सतुआ बाबा ने एक बार फिर तीखा और चर्चित बयान देकर सियासी व धार्मिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग केवल वोट हासिल करने के लिए भगवान राम का नाम जपते हैं और राम दर्शन का बिगुल बजाते हैं, उनकी बिगुल में कहीं न कहीं छेद जरूर है. उनके इस बयान को राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है.

अयोध्या दर्शन के बाद अब कृष्ण मंदिर पर क्यों खामोश हैं लोग?

सतुआ बाबा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार हो चुका है. ऐसे में जो लोग राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, उनसे भी सवाल किया जाना चाहिए कि जिनका नाम ही कृष्ण से जुड़ा है, आखिर वे कृष्ण के मंदिर की बात क्यों नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई खुद को सच्चे मायने में भारत का सनातनी मानता है, तो उसे सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि भगवान कृष्ण के मंदिर के लिए भी खुलकर आवाज उठानी चाहिए.

सनातनियों से आगे आने की अपील

बातचीत के दौरान सतुआ बाबा ने जोर देकर कहा कि ऐसे लोगों को खुद आगे बढ़कर यह कहना चाहिए कि कृष्ण मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषय के लिए वे सबसे पहले खड़े होंगे.

गोंडा में श्रीराम कथा के मंच से दिया गया सतुआ बाबा का यह बयान अब स्थानीय चर्चाओं से निकलकर व्यापक रूप ले रहा है, जहां आस्था, सनातन पहचान और राजनीतिक नारों के बीच का फर्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

यह भी पढ़ें: मांगलिक काम करते-करते पंडित को ऐसा क्या हुआ कि हो गई मौत?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism