उत्तर प्रदेश

Street Dog Attack: स्ट्रीट डॉग्स का खौफ, वाराणसी में बच्चों पर हमला, नगर निगम पर लोगों का फूटा गुस्सा

Varanasi Street Dog Attack: स्ट्रीट डॉग्स लंबे समय तक देशभर में, खासकर दिल्ली में चर्चा का विषय बने हुए है. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो की स्ट्रीट डॉग से जुड़ा है. वीडियो के वायरल होने से पता चल गया है कि नगर निगम और स्थानीय प्रशासन कितना लापरवाह है.

दरअसल एक ही जगह पर गलियों से गुजर रहे बच्चों पर स्ट्रीट डॉग अचानक से हमला कर देते हैं. इस बात का सबूत गली की सीसीटीवी फुटेज बनी है. इस घटना के बाद से सारा इलाका डरा हुआ है, लोग पने बच्चों को अकेले घरों से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं. इस घटना से साफ तौर पर स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की पोल खुलती दिखाई दे रही है.

स्ट्रीट डॉग्स ने अचानक किया बच्चों पर हमला

वाराणसी के दशास्वमेध थाना क्षेत्र से सामने आए वीडियो में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक देखा जा सकता है. ये कुत्तो रास्तों और गलियों से गुजर रहे लोगों खासकर बच्चों पर अचानक हमला कर देते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में डर बैठ गया है.

सीसीटीवी फुटेज से 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि स्ट्रीट डॉग्स लोगों पर झूंड में अचानक हमला कर देते हैं. हालांकि बच्चो की चीख सुनने के बाद स्थानिय लोगों ने उसे बचा लिया. साथ ही इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. लोगों ने अपील की है कि जल्द से जल्द नगर निगम की ओर से दरूरी फैसला लिया जाए.

ये भी पढ़ें- यूपी ने सरकारी नौकरी में बनाया रिकॉर्ड, आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ रहा है भारत: डॉ दिनेश शर्मा

वाराणसी में पालतू कुत्तों का अनिवार्य पंजीकरण

वाराणसी नगर निगम ने साफ कर दिया है कि आने वाले दो महीनों के भीतर सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराना जरूरी होगा. फिलहाल शहर में करीब पाँच हजार पालतू कुत्ते हैं, लेकिन अब तक सिर्फ लगभग 275 का ही पंजीकरण हुआ है. निगम की ओर से नसबंदी की सुविधा बड़ा लालपुर स्थित केंद्र पर उपलब्ध कराई गई है.

इस बीच, हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक स्ट्रीट डॉग द्वारा बच्चे पर किए गए हमले की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. यही वजह है कि अब शहरवासी नगर निगम से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago