उत्तर प्रदेश

छात्रों ने AI की मदद से बनाया अपनी टीचर का अश्लील फोटो, फिर सोशल मीडिया पर किया शेयर

UP Crime News: यूपी के मुरादाबाद जिले में नौवीं क्लास के छात्रों ने AI का इस्तेमाल करके एक महिला टीचर का अश्लील फोटो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद नौंवी कक्षा के छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

सिविल लाइंस के एसएचओ मनीष सक्सेना ने बीते 28 सितंबर को इस मामले की जानकरी दी. उन्होंने बताया कि हमें 26 सितंबर को इस मामले की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

नाबालिग छात्रों ने अपने स्कूल टीचर की अश्लील तस्वीर बनाई

पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्रों ने अपने स्कूल टीचर की अश्लील तस्वीर बनाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया. छात्रों ने महिला टीचर का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कर दिया. आरोपी छात्रों ने उस तस्वीर को कई सोशल मीडिया ग्रुप में भी शेयर किया था. जिसके बाद पीड़ित महिला टीचर ने 26 सितंबर को इस मामले के बारे में पुलिस की जानकारी दी. इस अश्लील हरकत के संबंध में पुलिस का कहना है कि बेव से तस्वीरें हटाने की कोशिश की जा रही है.

हाल ही में IPS का डीपफेक वीडियो हुआ था वायरल

जानकारी रहे कि कुछ महीने पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना से लेकर पीएम मोदी तक के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. वहीं, हाल ही में कानपुर की डीएसपी आईपीएस अंकिता शर्मा का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें जालसाजों ने अफसर को पेंसिल पैक के जरिए कमाई करने का ऑफर देते हुए दिखाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

34 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago