खेल

3, 4, 0, 2, 4… पिछली 5 पारियों में 5 का आंकड़ा भी नहीं छू सके बेन स्टोक्स

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही हैं. ये इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन का अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच भी है. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 121 रनों पर आउट हो गई.

इसके जवाब में इंग्लैंड टीम एक बड़ी बढ़त लेने की ओर अग्रसर है. इंग्लैंड की पारी में जहां जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए तो कप्तान बेन स्टोक्स 4 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह से स्टोक्स एक बार फिर से बल्लेबाजी में विफल रहे.

बेन स्टोक्स ने अपनी पिछली पांच पारियों में केवल 13 ही रन बनाए हैं. उन्होंने 3, 4, 0, 2 और गुरुवार को 4 रन बनाए. इस तरह से स्टोक्स अपनी पिछली पांच पारियों में एक बार पांच का स्कोर भी पार नहीं कर पाए हैं. इंग्लैंड के लिए अच्छी बात ये रही है कि स्टोक्स टेस्ट मैचों में गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने पहली पारी में 8 ओवर फेंके और 14 रन देकर 1 विकेट लिया.

हालांकि जो रूट ने अर्धशतक लगाकर लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में इयान बेल की बराबरी कर ली है. रूट और बेल के नाम लॉर्ड्स में अब 12-12 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं. लॉर्ड्स में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक नंबर एक पर हैं जिन्होंने 16 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है.

इस मुकाबले में जेम्स एंडरसन को शेन वार्न का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 9 विकेटों की दरकार थी. वे पहली पारी में केवल 1 ही विकेट ले पाए. अब वार्न का 708 विकेटों का रिकॉर्ड उनकी पहुंच से दूर हो चला है. शेन वार्न टेस्ट मैचों में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन 703 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. नंबर एक पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट लिए हैं. हालांकि, एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें- India vs Sri Lanka Series Schedule: श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, गौतम गंभीर करेंगे कोचिंग पारी का आगाज… शेड्यूल जारी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago