मनोरंजन

‘गद्दार का बेटा’ कहे जाने पर Javed Akhtar ने ट्रोल्स को दिया कड़ा जवाब, कहा-तुम्हारे बाप-दादा जूते…

Javed Akhtar: हिंदी सिनेमा के गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी कई आइकॉनिक फिल्में लिखी है. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए है. जावेद अख्तर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. अब हाल ही में जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने जावेद को गद्दार का बेटा लिख दिया. साथ ही उनके पिता की देशभक्ति पर भी सवाल कर दिया. ऐसे में जावेद अख्तर ने पूरी गर्मी के साथ उस यूजर को बेहद तीखे अंदाज में जवाब दिया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

PAK बनने में उनके पिता का बड़ा योगदान

दरअसल, हुआ यूं कि जावेद अख्तर ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- मैं एक अपने भारत के नागरिक होने पर गर्व करता हूं और अपने आखिरी सांस तक मैं ऐसा ही रहूंगा. मेरे और जो बाइडन के बीच एक बहुत कॉमन बात है.

उन्होंने कहा कि हम दोनों के पास अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने का समान अवसर है.’लेकिन इस पोस्ट पर विवेक शर्मा नाम के एक यूजर ने जावेद साहब के धर्म को टारगेट करते हुए लिखा कि ‘पाकिस्तान बनने में उनके पिता का बड़ा योगदान’ था. इस यूजर ने जावेद अख्तर को ‘गद्दार का बेटा’ कह दिया था.

जावेद अख्तर ने ट्रोल्स को दिया जवाब

जावेद अख्तर ने यूजर को पूरी तरह बेवकूफ कहते हुए उसे अपने खानदान की विरासत याद दिला दी. उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं पता तुम बिल्कुल अज्ञानी को या पूरी तरह बेवकूफ. मेरा परिवार 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई में शामिल रहा. वे जेल गए. उन्हें कालापानी की सजा हुई जब संभवतया तुम्हारे बाप और दादा अंग्रेजी सरकार के जूते चाट रहे थे.’

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर भुवन बाम हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

जावेद अख्तर ने बताई अपने परिवार की भूमिका

ये बात यहीं नहीं रुकी एक दूसरे यूजर ने इस कन्वर्सेशन के बीच कूदते हुए जावेद अख्तर से सवाल किया कि उनके कौन से पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम में लड़ते हुए काला पानी गए थे? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने लिखा-‘मेरे परदादा फजले हक खैराबादी को 1859 में कोलकाता से फायर क्वीन नाम के एक जहाज से अंडमान भेजा गया था. वहां उन्होंने एक किताब लिखी थी ‘बागी हिंदुस्तान’. अब इसे इंग्लिश में ट्रांसलेट किया जा रहा है. उनकी कब्र अंडमान में है. उनके बारे में गूगल कर लीजिए.’

जावेद और सलीम की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी

जावेद अख्तर और सलीम खान का नाम सलीम-जावेद के नाम से काफी मशहूर हुआ था. सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर ने 24 फिल्में एक साथ मिलकर लिखी जिनमें से 20 फिल्में सुपर हिट हुईं. उनकी हिट फिल्मों में हाथी मेरे साथी, अंदाज, अधिकार, सीता और गीता, शोले जैसी कई हिट फिल्में दीं. इस जोड़ी की लिखी हुई 24 फिल्मों में से 20 हिट थीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

16 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

37 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

56 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago