UP SIR: देश के कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश राज्य की SIR की पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है. इसमें 2.89 करोड़ (18 फीसदी) नाम कट गए हैं. इनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ लोग शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं.
पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं. इसका मतलब यह है कि हर पांचवां वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है. जहां दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं और सहायता के ली भी यह नबंर इस्तेमाल किया जा सकता है. शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकते हैं. एक अक्टूबर से जो एलिजेबल हो रहे हैं, वे फार्म भर सकते हैं. जिनका फॉर्म मिला है, उनकी मैपिंग नहीं है. उन्हीं को नोटिस दिया जाएगा. छह मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी.
ड्राफ्ट मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी हुई. दावा-आपत्तियां 6 फरवरी तक की जा सकती हैं. नोटिस और दावों का निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक होगा. अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च को जारी होगी.
ये भी पढ़ें: बेनकाब होने पर ही मिलेगी दुकान में एन्ट्री! सराफा कारोबारियों ने लागू की शर्त
आप अपना नाम 3 तरीके से चेक कर सकते हैं. पहला- बूथ लेवल ऑफिसर के पास उपलब्ध मतदाता सूची से, ECINET मोबाइल ऐप से और ceouttarpradesh.nic.in या voters.eci.gov.in के जरिए, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं. राज्य और जिला चुनें. इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करें. अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें.
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…