रिपोर्ट- पुनीत अग्रवाल
Gold Silver News: सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतें रोजाना लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन किमतों को देखते हुए अब लोग सोना या चांदी बनवाने से पहले एर बार अपनी आय पर भी नजर डाल रहे हैं.
सोने-चांदी की कीमतों को देखकर झांसी के व्यपार मंडल ने एक बड़ा ऐलान किया है. झांसी के ज्वेलर्स मार्केट ने एक अजीब शर्त लागू की है. इसके तहत दुकान में प्रवेश कर रहा कोई भी ग्राहक मुंह ढककर नहीं आएगा. इसका मतलब यह है कि नकाब या मास्क की आड़ में होने वीली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ज्वेलर्स ने यह शर्त लागू की है. इसके लिए दुकानों पर बाकायदा स्टिकर भी लगा दिया गया है कि दुकान के अंदर चेहरा खुला रखकर ही खरीदारी करें.
नकाब वाले चोरों से सतर्क
झांसी के सराफा बाजार में बीते कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें नकाब पहने महिलाएं दुकान पर आईं और सामान देखने की आड़ में ज्वेलरी चोरी कर ले गयीं. सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस भी ऐसी चोर महिलाओं को पकड़ने में नाकाम रही.
नतीजन अब सराफा व्यापारियों ने चोरी से बचने के लिए नया नियम बना लिया है, जिसमें साफ कर दिया गया है कि किसी भी ग्राहक को तभी ज्वेलरी दिखाई जाएंगी जब उसका चेहरा खुला होगा. ऐसा निर्णय पूरे सराफा कारोबारियों ने लिया है.
ये भी पढ़ें: ‘मीट कारोबारी हैं संगीत सोम’, अतुल प्रधान ने उठाए पत्नी की भूमिका पर सवाल; मुस्लिम पार्टनर पर UP में सियासी भूचाल
बजार के अध्यक्ष ने क्या कहा?
व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने बताया कि चेहरा खुला होने पर कम से कम चोर की पहचान करने और उसे खोजने में पुलिस को आसानी होगी. अगर कोई इस शर्त को नहीं मानता है तो उसे सामान बिल्कुल नहीं दिखाया जायेगा. सीपरी बाजार सराफा व्यापारियों की यह शर्त फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




