उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों को मिला ₹10,000 का बोनस, महाकुंभ ड्यूटी के लिए 24,071 कर्मियों भेजी गई राशि

लखनऊ, 8 जुलाई 2025: महाकुंभ 2025 में अपनी सेवाएं देने वाले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों को ₹10,000 बोनस की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत लागू किया गया. इस योजना के अंतर्गत कुल 24,71,00,000 रुपये (चौबीस करोड़ इकहत्तर लाख) की राशि 11786 चालकों और 12285 परिचालकों सहित कुल 24071 कर्मचारियों को उनके खातों में भेजी गई.

परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा, यह बोनस न केवल कर्मियों के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि आने वाले समय में और बेहतर सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगा.परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि महाकुंभ-2025 में राज्य के सभी 19 क्षेत्रों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया.

66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे निगम कर्मी

दयाशंकर सिंह ने कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान, परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों ने लगन, ईमानदारी एवं तत्परता से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाया. उन्होंने कहा कि इतने विशाल आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है.

इन क्षेत्रों के कर्मचारियों को मिला लाभ

क्षेत्र चालकों/परिचालकों की संख्या

  • आगरा 1385
  • गाजियाबाद 1469
  • मेरठ 1413
  • सहारनपुर 994
  • अलीगढ़ 1284
  • मुरादाबाद 1358
  • बरेली 1149
  • हरदोई 1803
  • इटावा 1235
  • कानपुर 1387
  • झांसी 574
  • लखनऊ 2162
  • अयोध्या 725
  • प्रयागराज 1522
  • आजमगढ़ 1163
  • गोरखपुर 1424
  • वाराणसी 1116
  • चित्रकूट 927
  • देवीपाटन मंडल 981
Anuj Kumar

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago