दुनिया

अमेरिका में रहने वाले भारतीय परिवार के 4 सदस्यों की कार दुर्घटना में मौत

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कार दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और हैदराबाद के रहने वाले थे. उनकी कार को एक मिनी ट्रक ने सामने से टक्कर मारी, जिसमें चारों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान वेंकट बेजुगम, उनकी पत्नी तेजस्विनी चोल्लेटी और उनके दो बच्चे सिद्धार्थ और म्रीदा बेजुगम के रूप में हुई है. मूल रूप से यह परिवार सिकंदराबाद के सुचित्रा क्षेत्र का रहने वाला था. यूएसए में यह परिवार डलास के पास ऑबरी स्थित सटन फील्ड्स इलाके में रह रहा था.

वेंकट बेजुगम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलकर डलास लौट रहे थे. इस दौरान वो दुर्घटना का शिकार हुए. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी ट्रक कथित तौर पर गलत लेन में तेज गति से चल रहा था और इस दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गया.

जोरदार टक्कर के बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ चुके थे और आग लगने के बाद वो पूरी तरह खाक हो गई. इस बीच परिवार उस कार से नहीं निकल पाया और सभी लोग जिंदा जल गए.

अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा पार्थिव शरीर

दर्दनाक हादसे में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा. फिलहाल ‘टीम एड’ नाम का एक गैर-लाभकारी संगठन मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ कॉर्डिनेशन कर रहा है. यह संगठन संकट में प्रवासियों की सहायता करता है और मृत लोगों के शवों को उनके देश भेजने में मदद करता है.

‘टीम एड’ के एक सदस्य ने कहा, “मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद वापस लाया जाएगा. पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट किए जा रहे हैं और एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा.” अमेरिकी अधिकारी अभी पहचान और शवों को भेजने से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: ‘तुम्हारे पास मिसाइल है…हमारे पास 10,000 फिदायीन है’, आतंकी मसूद अज़हर का नया ऑडियो आया सामने


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago