Uttar Pradesh News: भारत के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है. इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. सोमवार को विधानसभा सत्र के शुरुआत के मौके पर सीएम योगी ने पत्रकारों को संबोधित किया.
सीएम योगी ने कहा, “मैं सभी विपक्षी दलों से कहूंगा कि वे जिन मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान अपनी ओर करना चाहेंगे, सरकार उस पर जवाब देगी. प्रदेश की जनता से जुड़ी हुई समस्या का हल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, सरकार जवाब देगी. सदन की कार्रवाई अच्छे से चल सके, इसके लिए मैं सबसे अपील करूंगा कि वे सभी सकारात्मक सहयोग दें.”
‘दूसरी सरकारों में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित की गई थी’
कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कहा, “इस समय उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा चल रही है. यही कांवड़ यात्रा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार के समय प्रतिबंधित की गई थी. इस यात्रा के साथ रोजगार भी जुड़ा हुआ है, हजारों लोगों को इससे आमदनी होती है. इस यात्रा को पिछली सरकारों ने रोकने का काम किया था. मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक शासन किया, सपा की प्रदेश में 4-4 बार सरकार थी. लेकिन इन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) के लिए कार्य क्यों नहीं किया?.” सीएम ने ये बातें भाजपा ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही.
‘सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ’
सोमवार को विधानसभा सत्र के शुरुआत के मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की उभरती अर्थव्यवस्था की राह पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा— “पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. मैं सभी जनप्रतिनिधियों से सदन के सुचारू संचालन में अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं. सरकार जनता के सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार सत्र में उठाए गए सभी मुद्दों के प्रति जवाबदेह होगी.”
मानसून सत्र में 30 जुलाई को आएगा अनुपूरक बजट
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान 30 जुलाई को अनुपूरक बजट आएगा. उस दौरान सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष ने सूखा, बाढ़, बिजली कटौती और किसानों के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर ली है. सरकार एक दर्जन से ज्यादा अध्यादेश पारित कराएगी.
— भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…