तीस हजारी कोर्ट दिल्ली
Delhi Old Rajender Nagar News: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन सबको अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों में कोचिंग सेंटर के 4 सह-मालिकों समेत पांचों को तीस हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था.
अदालत में मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को 12 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजरने वाला स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) का चालक भी शामिल है.
आरोप है कि वाहन के वहां से गुजरने से पानी का स्तर बढ गया था और पानी तीन मंजिला इमारत के गेट को तोड़कर बेसमेंट में फैल गया था. वाहन चालक के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल का किसी की जान लेने का इरादा नहीं था. उन्होंने वाहन चालक को जमानत देने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी.
— भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…