खेल

लगातार 10 ओलंपिक्स में हिस्सा लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं जॉर्जिया की निशानेबाज नीनो

1988 सीओल ओलंपिक में सोवियत संघ के लिए पदार्पण करने वाली नीनो सालुकवाद्ज़े पहली महिला खिलाड़ी बन गयी हैं जिन्होंने लगातार 10 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है. 19 वर्षीय सालुकवाद्ज़े ने अपने पहले ही ओलंपिक में सोवियत नागरिक के रूप में स्वर्ण पदक जीता था. उन्होंने 1988 से लेकर अब तक हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में हिस्सा लिया है. ज़्यादातर ओलंपिक एथलीट उम्मीद करते हैं कि अगर वे भाग्यशाली रहे तो उन्हें एक बार उद्घाटन समारोह में अपने देश का ध्वजवाहक बनने का सम्मान मिलेगा. सालुकवाद्ज़े ने ओलंपिक में जॉर्जिया का झंडा तीन बार उठाया है – 2012 टोक्यो में, 2021 लन्दन में और 2024 पेरिस में.

सालुकवाद्ज़े ने लगातार 10 ओलंपिक खेलने का यह रिकॉर्ड तब बनाया जब उन्होंने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन के लिए शूटिंग रेंज में कदम रखा. सालुकवाद्ज़े 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 38वें स्थान पर रहीं और रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के लिए क्वालीफिकेशन में उन्हें पदक जीतने का एक और मौका मिलेगा.

पांच दशकों के करियर में, सालुकवद्ज़े तीन अलग-अलग ओलंपिक टीमों का हिस्सा रही हैं – पहली बार 1988 में सोवियत संघ के साथ, फिर यूनिफाइड टीम के साथ जो 1992 में सोवियत संघ के पतन के बाद बार्सिलोना में पूर्व-सोवियत एथलीटों के लिए आयोजित की गई थी और पिछले आठ वर्षों से वह अपनी स्वतंत्रता के बाद अपने गृह देश जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

सालुकवाद्ज़े ने तीन वर्ष पहले टोक्यो में हुए पिछले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद संन्यास लेने पर विचार किया था, लेकिन उनके पिता और कोच ने उन्हें खेल जारी रखने के लिए राजी कर लिया.

सालुकवाद्ज़े के नाम पहले से ही महिला एथलीट द्वारा सर्वाधिक ओलंपिक में भाग लेने का रिकार्ड है और अब वह सर्वाधिक ओलंपिक में भाग लेने के मामले में कनाडा के एथलीट इयान मिलर के साथ बराबरी पर हैं. हालांकि, सालुकवाद्ज़े लगातार 10 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली एकमात्र ओलम्पियन हैं. कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाले मिलर ने 1980 मास्को ओलंपिक में हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि कनाडा ने मास्को में 1980 के ओलंपिक का बहिष्कार किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago