सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath) ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा और समीक्षा के लिए 4 दिसंबर 2024 को शाम सात बजे अपने कार्यालय लोक भवन स्थित सभाकक्ष में एक विशेष बैठक बुलाई है. बैठक में 6 दिसंबर (बाबरी विध्वंस) और कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की जाएगी. इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त, पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत कई विभागों के उच्चाधिकारियों को भाग लेने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में कानून व्यवस्था, पंचायत राज, स्वास्थ्य, नगर विकास, सिंचाई, ग्रामीण पेयजल, कृषि, पर्यटन, और अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय से 15 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और आवश्यक सूचनाएं संबंधित विभाग को समय पर प्रदान करें.
इसके अतिरिक्त, बैठक में उठाए जाने वाले बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे तत्परता से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. सरकार ने सभी विभागों को यह निर्देश दिया है कि वे इस बैठक को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारी समय से पहले पूरी करें.
-भारत एक्सप्रेस
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…