Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर लोकभवन में कार्यक्रम का आयोजन, CM योगी ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस 2024 पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों, मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया. सीएम ने पुरस्कार, टैबलेट, छात्रवृत्ति और प्रमाणपत्र वितरित कर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर जोर दिया.

Yogi Aadityanath
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

विश्व दिव्यांग दिवस 2024 के अवसर पर लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संबोधित किया. वहीं सीएम योगी ने दिव्यांगों के साथ उनके उत्थान के लिए कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया. सीएम ने 40 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए. 324 दिव्यांग विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए गए. सीएम के द्वारा मंगलवार को पिछड़ा वर्ग से जुड़े दो लाख 53 हजार 211 से अधिक बच्चों को 54.38 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति भी डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में भेज दी गई. पिछड़ा वर्ग से जुड़े 28 युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध हुआ है. इसमें से कई प्रतिभाओं को सीएम ने मंच पर प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि, टैबलेट, अंगवस्त्र व प्रमाणपत्र आदि प्रदान किया.

वाराणसी व मुरादाबाद के CDO को सम्मान

कार्यक्रम में उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों और दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए. इस वर्ष वाराणसी जिले को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया. इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सम्मान प्राप्त किया. मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद सुमित यादव को बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. सीएम ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया.

वाराणसी की नई सुबह संस्था व जन विकास समिति भी पुरस्कृत

गैर-व्यावसायिक श्रेणी में डॉ. कौशिकी सिंह (लखनऊ) और व्यावसायिक श्रेणी में राम किशन गुप्ता (कानपुर नगर) को दिव्यांगजन के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में संतबली चौधरी (गोरखपुर), अरुण कुमार अग्रवाल (लखनऊ) और गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (कानपुर नगर) को सम्मानित किया गया. पुनर्वास सेवाओं में योगदान के लिए नई सुबह संस्था (वाराणसी) और सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान के लिए जन विकास समिति (वाराणसी) को पुरस्कृत किया गया. इन्हें भी सीएम के हाथों पुरस्कृत होने का अवसर मिला.

Yogi

प्रगति व दीपेंद्र को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेरणास्रोत श्रेणी में मानवेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), मुकेश मिश्रा (लखनऊ) और स्वामी प्रताप सिंह (आगरा) को सम्मानित किया. इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग बालिका के रूप में कु. दिव्यांशी कसौधन (गोरखपुर) और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में महिला श्रेणी में कु. प्रगति केसरवानी (लखनऊ) व पुरुष श्रेणी में दीपेन्द्र सिंह (संभल) को पुरस्कृत किया गया.

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य का सम्मान

सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में लक्ष्मीशंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज (गोरखपुर) और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ सहायक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (कानपुर नगर) को सम्मानित किया गया. सृजनशील दिव्यांग पुरुष श्रेणी में अनूप कुमार सिंह (कुशीनगर) और महिला श्रेणी में रीतू पटेल (वाराणसी) को भी पुरस्कार प्रदान किए गए. इन्हें भी सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार मिला.

सीएम ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

सीएम योगी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज लखनऊ के अर्पित सिंह (90.16 प्रतिशत), नेहा मौर्या (89.83 फीसदी), स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के बृजेश (इंटरमीडिएट-86.80 प्रतिशत) व लखनऊ की तनु तिवारी (85.08 फीसदी) को सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें- UP में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से निपटने की तैयारी तेज, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के निर्देश पर समिति का गठन

इन्हें भी सीएम के हाथों मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की संजीता विश्वकर्मा, विजय कुमार, रामअनुज, आफरीन खातून, प्रीति कुमारी, नवीन जायसवाल को टैबलेट प्रदान किया. साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के विद्यार्थी प्रिंस कुमार पाल, प्रीति यादव को सम्मानित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital