Categories: देश

ED ने झारखंड के NRHM घोटाले के किंगपिन की 1.63 करोड़ की संपत्ति की जब्त

रांची, 2 सितंबर (आईएएनएस): ईडी की झारखंड इकाई ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) में 12 साल पहले हुए घोटाले से जुड़े केस में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. घोटाले के किंगपिन धनबाद निवासी प्रमोद कुमार सिंह और उसके परिवार की 1.63 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली गई है.

प्रमोद पहले एनआरएचएम में कांट्रैक्ट पर अकाउंट मैनेजर के रूप में काम करता था. अब उसका कोयले का बड़ा कारोबार है. झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) के लिए वर्ष 2011-12 में आवंटित 6 करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपए से अधिक की राशि के गबन का मामला पकड़ में आने के बाद 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. इनमें प्रमोद मुख्य अभियुक्त था.

आरोप है कि उसने पीएचसी के लिए आवंटित राशि को अपने खाते में मंगवाकर खर्च किया. उसके खातों में पीएचसी के 10 अकाउंट की राशि ट्रांसफर की गई थी. उसकी पत्नी प्रिया सिंह के अकाउंट में भी गलत तरीके से पैसे ट्रांसफर किए गए थे. घोटाला सामने आने के बाद प्रमोद सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था. कुछ माह पहले ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की. जुलाई और अगस्त महीने में प्रमोद और इस घोटाले के अन्य आरोपियों के ठिकाने पर एजेंसी ने रेड डाली थी. इस दौरान कई दस्तावेज और नगद 2 लाख 17 हजार रुपए बरामद किए गए थे.

ईडी की जांच में यह सामने आया कि प्रमोद कुमार सिंह व एक अन्य कर्मी शशिभूषण प्रसाद (अब दिवंगत) ने पद का दुरुपयोग कर एनआरएचएम निधि के 9.39 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की. ईडी ने उसकी तीन गाड़ियां पहले ही जब्त की है. इसके अलावा प्रमोद कुमार सिंह के आवास से 2.17 लाख रुपए जब्त किए गए थे और उसके बैंक अकाउंट को फ्रीज कराया गया था.


ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: Mamata Banerjee पेश करेंगी Rape विरोधी कानून, जेडीयू ने पूछा- अब तक आप क्या कर रही थीं


-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

50 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

51 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago