उत्तर प्रदेश

टीचर ने की दलित किशोरी से दरिंदगी, फिर उसे मार डाला, DM बोले — पीड़िता को न्याय और परिजनों को देंगे सुरक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक शिक्षक और उसके कुछ दोस्तों द्वारा दलित किशोरी के साथ दरिंदगी और फिर उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के कारण कोहराम मचा हुआ है. लोग दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है.

घटना पर उन्नाव के डीएम गौरांग राठी का बयान आया है. डीएम ने पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है. डीएम ने कहा कि पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. गुरुवार को जब पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया, उस वक्त हमने कई फैसले लिए. जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने और परिजनों को सरकारी सहायता व सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का फैसला किया गया. इसके अलावा पीड़िता के परिजनों को आर्थिक मदद और सुरक्षा दी जाएगी.

टीम गठित कर विभागीय जांच के आदेश

खबरों में बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपने चार दोस्तों के साथ दलित किशोरी के साथ दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पीड़िता के परिवार वाले सदमे में हैं. वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप, एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी शिक्षक सौरभ सिंह को सस्पेंड करते हुए दो सदस्यीय टीम गठित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने किशोरी को कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाया था और उसको आत्मनिर्भर बनने का सपना दिखाया था. उसने किशोरी को 8 जुलाई को 6 हजार रुपये महीने का नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. उसके बाद बुधवार को शिक्षक के घर पर ही छात्रा का शव खून से लथपथ मिला. आरोपी ने छात्रा के भाई को उसकी बहन की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी और लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल आने के लिए कहा था. उसके बाद वह खुद वहां से फरार हो गया था.

छात्रा के भाई ने आरोपी शिक्षक और उसके चार साथियों पर गैंगरेप समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. घटना के बाद से परिजनों का हाल-बेहाल है. स्थानीय लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

8 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago