खेल

हार्दिक पांड्या को मिला मोहम्मद कैफ का समर्थन, कही ये बात

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 कप्तानी हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को काफी हैरान किया. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या के समर्थन में एक बड़ा बयान दिया है. दिलचस्प बात यह है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को हार्दिक की जगह नया टी20 और वनडे उप-कप्तान बनाया गया है.

टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सवालिया निशान खड़ा करता है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 जीत में अहम् भूमिका निभाई थी. कैफ ने ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को टी20 टीम की कप्तानी करने के उनके पिछले अनुभव को देखते हुए हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था.

कैफ ने कहा, “हार्दिक ने 2 साल तक गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की है और अपने पहले साल में उन्होंने ट्रॉफी जीती. हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी का अनुभव है. वे टी20 विश्व कप में उप-कप्तान भी थे. अब नया कोच आ गया है, नई योजना होगी. सूर्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं, वे वर्षों से खेल रहे हैं. वे नंबर 1 टी20 खिलाड़ी हैं, मुझे उम्मीद है कि वे कप्तान की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था.”

कैफ ने आगे कहा, “गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं… वे क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे लगता है कि ‘हार्दिक ने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उन्हें कप्तानी न मिले’.” हार्दिक ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की अगुवाई करने के अलावा तीन वनडे और 16 टी20 मैचों में भारत की अगुआई की है.

कैफ ने कहा, “हार्दिक के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने आईपीएल में कप्तानी की है और एक नई टीम (गुजरात टाइटन्स) को नए और युवा चेहरों के साथ ट्रॉफी तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात है. उन्होंने आईपीएल में ग्राउंड जीरो से काम करके टाइटन्स को जीत दिलाई है…मुझे लगता है कि वह कप्तानी के हकदार थे.”

कैफ को यह भी लगता है कि हार्दिक को कप्तानी की भूमिका के लिए न चुनने के चयन पैनल के फैसले में फिटनेस संबंधी चिंताएं भी एक बड़ा कारण हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya-Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का हुआ तलाक, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हमारे लिए ये काफी मुश्किल फैसला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago