Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: यमुना के उफान में बहा जुनैद, दोस्ती की शर्त बनी काल

UP News: बागपत में यमुना नदी के तेज बहाव के बीच 19 वर्षीय जुनैद ने शर्त जीतने के लिए जान की बाज़ी लगा दी. दोस्तों की मस्ती एक दर्दनाक हादसे में बदल गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

UP News: इन दिनों यमुना नदी उफान पर है और प्रशासन ने कई बार चेतावनी जारी कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा है. लेकिन इसके बावजूद कुछ युवा जान की परवाह किए बिना नदी में उतरने की हिम्मत कर रहे हैं. ऐसी ही एक घटना बागपत में देखने को मिली जहाँ 19 वर्षीय युवक जुनैद की जान एक मामूली सी शर्त के चलते चली गई.

घटना के बाद युवक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुनैद अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना किनारे घूमने गया था. इसी दौरान किसी ने मजाक में कहा कि ‘जो भी यमुना पार करेगा उसे 500 रुपये इनाम मिलेगा.’ इस पर जुनैद ने बिना कुछ सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी. तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने की वजह से वो कुछ ही पलों में डूबने लगा. दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हैरानी की बात यह रही कि जिसने शर्त लगाई थी, वह खुद मौके से भाग निकला और मदद करने की बजाय अपने आप को बचाने में लग गया. स्थानीय लोग और गोताखोर जब तक पहुंचे, तब तक जुनैद लापता हो चुका था.

युवाओं में साहस या लापरवाही ?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई. घंटों की मशक्कत के बाद भी जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल पाया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से शव की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं. यह घटना केवल एक युवक की असमय मौत की कहानी नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे कुछ पल की मस्ती और लापरवाही एक परिवार को हमेशा के लिए ग़म में डुबा सकती है. प्रशासन ने एक बार फिर से लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के पास न जाएं और इस तरह की मूर्खता से बचें.

ये भी पढ़े: दादा भाई नौरोजी की 200वीं जयंती पर विशेष

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital